दुष्कर्म के बाद पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला,10 दिन पहले की लव मैरिज

दुष्कर्म के बाद पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला,10 दिन पहले की लव मैरिज

भिलाई एक युवक ने पीट-पीट कर अपनी पत्नी को मार डाला। युवक की मां जब घर पहुंची तो हत्या का पता चला। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे और वह नीला पड़ चुका था। महिला से अप्राकृतिक दुष्कर्म किए जाने की बात भी सामने आई है। महिला ने करीब 10 दिन पहले ही आरोपी युवक से लव मैरिज की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह नशे में बुरी तरह से धुत था। ऐसे में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक, जामुल क्षेत्र के लक्ष्मी पारा निवासी चिंत्रलेखा देवांगन (27) ने 30 अप्रैल को संतोषी पारा निवासी विवेक गुप्ता (30) से लव मैरिज की थी। परिवार के बंटवारे के बाद लक्ष्मी पारा में मिले घर में ही विवेक और चित्रलेखा रह रहे थे। देख-रेख के लिए विवेक की मां वहां जाया करती थी। पिछले कई दिनों से तबीयत खराब होने के चलते वह नहीं आ रही थी। मंगलवार दोपहर जब वह लक्ष्मी पारा पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था।

इस पर विवेक की मां ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर वह गेट खोल अंदर चली गईं। वहां जमीन पर चित्रलेखा का शव पड़ा हुआ था। उसका शरीर नीला पड़ चुका है। शरीर के कई हिस्सों में सूजन थी। खून बह रहा था। शव देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि विवेक ने ही अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या की है। पुलिस उसे तलाश रही थी। एक बार में उसके होने की सूचना मिली तो वहां से उसे धर दबोचा।

पुलिस ने बताया कि विवेक नशे का आदी है। जब उसे हिरासत में लिया गया तो भी वह बुरी तरह नशे में धुत था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही हत्या के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। शादी के पहले भी आरोपी विवेक ने चित्रलेखा से मारपीट की थी। तब भी मामला थाने पहुंचा था, लेकिन बाद में शिकायत वापस ले ली गई। संभवत: बुधवार को इस मामले में खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चिमनी जलाकर सो रहे पति-पत्नी झुलस गए
Next post 15 साल की लड़की को 50 हजार में बेचा