प्रियंका गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती

नई दिल्ली ;-तबीयत खराब होने के कारण कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने ट्वीट कर खुद ये जानकारी साझा की है. ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

हालांकि उन्होंने कहा है कि वो ठीक होने के बाद फिर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ जुड़ेंगी. उन्होंने इस बात का जिक्र ट्वीट में करते हुए लिखा, ”थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ेगी. तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं.”

प्रियंका गांधी को शुक्रवार (16 फरवरी, 2024) को ही उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना था. दरअसल, राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसानों Previous post केंद्र संग तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा, किसानों का आज भारत बंद
Next post सियासी नेताओं के दलबदल का दौर शुरू… कांग्रेस के 16 नेताओं ने थामा BJP का दामन