किसानों

केंद्र संग तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा, किसानों का आज भारत बंद

पंजाब: आज किसानों के दिल्ली चलो मार्च का चौथा दिन है, इसी बीच आज संयुक्त किसान मोर्चा 16 फरवरी यानी आज शुक्रवार को भारत बंद करने का एलान किया है.भारत बंद में पंजाब के किसानों के साथ देश की सभी किसान यूनियन जुड़ेंगी. ऐसे में पंजाब से से लेकर हरियाणा तक, दिल्ली से लेकर यूपी तक हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है.

वहीं, केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच गुरुवार शाम को तीसरे दौर की बातचीत भी फेल हो गई है. पुलिस की तरफ से दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किेए गए हैं. किसान संगठनों से भी कहा जा रहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें.

13 फरवरी को पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया था और 3 दिन से पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर किसानों को एक मीटर भी आगे नहीं बढ़ने दिया है, लेकिन अब 16 फऱवरी यानी वो तारीख आ गई है, जिसमें सिर्फ पंजाब के किसान ही नहीं, बल्कि देशभर के किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ एक साथ खड़े होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शराब घोटाला Previous post करोड़ों के शराब घोटाला मामले में निलंबित अफसर अरुणपति त्रिपाठी को बिलासपुर हाईकोर्ट से मिली जमानत
Next post प्रियंका गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती