ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / नियमितीकरण अनुकंपा नियुक्ति देने की रखी गई मांग,संविदाकर्मियों

नियमितीकरण अनुकंपा नियुक्ति देने की रखी गई मांग,संविदाकर्मियों

राजनांदगांव बिजली कंपनी में कार्यरत कई नियमित कर्मचारियों की उम्र सेवानिवृत्त होने तक पहुंच गई है। एक से दो साल के भीतर प्रदेशभर में ही बड़ी संख्या में नियमित कर्मचारी रिटायर्ड हो जाएंगे। इसके बाद भी राज्य सरकार की ओर से कंपनी में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट का घेराव किया।

तपती धूप में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और कहा कि मांगें पूरी नहीं करने पर बेमियादी हड़ताल के लिए मजबूर हो जाएंगे। कर्मचारियों ने मांग रखी है कि संविदा में कार्यरत कर्मचारियों को लाइन परिचारक के पद पर पदस्थ कर नियमित किया जाए। वहीं सेवाकाल के दौरान किसी भी हादसे में मृत हुए संविदा कर्मचारियों के परिजनों को विभाग में अनुकंपा नियुक्त दी जाए।

संविदा कर्मचारियों के इस आंदोलन को समर्थन देते भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव व भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को उनका हक जरूर दिलाया जाएगा। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि कोविड संक्रमण काल के दौरान ड्यूटी करने के बाद भी कोई राहत नहीं दी गई।

अब तक 26 की मौत हुई
कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि विद्युत लाइन के कार्यो में नियमित कर्मचारियों के साथ ही संविदा कर्मचारियों की भी अहम भूमिका है, क्योंकि विद्युत विभाग आपातकालीन सेवा के अंतर्गत आता है। इस कार्य के दौरान प्रदेशभर के 26 संविदा कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। वहीं सैकड़ों कर्मचारी घायल भी हुए हैं। कर्मचारियों ने बताया कि दो सूत्रीय मांगों को लेकर पहले भी आंदोलन कर चुके हैं।

हड़ताल पर जाएंगे कर्मी
संविदा कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी में नियमित कर्मचारियों से भी ज्यादा वर्क कर रहे हैं और समय भी दिया जा रहा है। रिस्की काम करने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिए जाते। इसी वजह से कर्मचारी हादसे का शिकार होते हैं। कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महज 13 हजार 7 रुपए मूल वेतन दिया जाता है। ऐसे में परिवार का गुजर-बसर करना मुश्किल होता है।

मांग जायज, साथ है भाजपा
इस आंदोलन को भाजपा ने भी समर्थन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव भी उपस्थित रहे। कहा कि आपकी मांग जायज है और कांग्रेस की दमनकारी सरकार के खिलाफ इसके विरोध में भाजपा हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उक्त मांगों को कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में भी शामिल किया था लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना वादा भूल कर संविदा कर्मियों पर अत्याचार कर रहे हैं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि संविदा कर्मियों की मांग को जल्द पूरी किया जानी चाहिए और यदि ऐसा नहीं हुआ तो भाजयुमो कलेक्ट्रेट के भीतर ही उग्र प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, पार्षद मणिभास्कर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष देवाशीष झा, आशीष डोंगरे, विवेक शर्मा, मंत्री पिंटू वर्मा, ज्ञानेश गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव सहित संविदा कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कोरोनाकाल में काम करते हुए कई कर्मचारी संक्रमित हुए और उनकी मौतें भी हुईं। इसके बाद भी परिजनों की सुध नहीं ली गई है। कर्मचारियों ने बताया कि 2016 में संविदा पर नियुक्ति होने के बाद से कंपनी के सारे काम संविदा कर्मी ही करते आ रहे हैं। इन्हीं कर्मचारियों से ही हर रिस्की काम कराया जा रहा है। मजबूर कर्मचारी हर काम करने तैयार भी हो जा रहे हैं।

About jagatadmin

Check Also

स्टंट करना कपल को पड़ा भारी, एसपी की गाड़ी को देख दोनों भागने लगे

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एसपी शशि मोहन सिंह ने सड़क पर बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *