वर्ल्ड कप फाइनल में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया पर हुई पैसों की बारिश, भारत भी पीछे नहीं

अहमदाबाद : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हारकर ट्रॉफी अपने नाम की। ये छठा मौका है जब ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट का चैंपियन बना है। दूसरी ओर टीम इंडिया एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के चूक गई। इस ऐतिहासिक जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया को करोड़ों में प्राइज मनी मिली है। इस बार टूर्नामेंट के लिए कुल मिलाकर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर की प्राइज मनी रखी गई। फाइनल मैच जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को प्राइज मनी के तौर पर 4 मिलियन डॉलर दिए गए हैं। इसे भारतीय रुपये के हिसाब से देखें तो यह करीब 33 करोड़ रुपए हैं। वहीं, फाइनल हारने वाली भारतीय टीम को 2 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post टीएस सिंह देव का बड़ा बयान, CM नहीं बना तो नहीं लड़ूंगा चुनाव
Next post छठ घाट से घर लौटे युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी