ताज़ा खबर
Home / देश / पुतिन ने पास किया नया कानून, यूक्रेन का दावा- 10 हजार रूसी सैनिक मार गिराए

पुतिन ने पास किया नया कानून, यूक्रेन का दावा- 10 हजार रूसी सैनिक मार गिराए

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन को चारों ओर से घेर रही है। यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना ने कब्जे का दावा किया है। इस बीच जपोरिजिया में परमाणु संयंत्र पर भी रूसी सेना ने हमला बोलकर नियंत्रण कर लिया है। यह यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है। यूक्रेन की 25 से 30 फीसदी परमाणु ऊर्जा की इसी परमाणु संयंत्र से आपूर्ति की जाती है।

जंग के बीच यूक्रेन की ओर से बड़ा दावा पेश किया गया है। यूक्रेनी सेना की ओर से रूस के 250 से ज्यादा टैंक और 10 हजार से ज्यादा सैनिकों को मारने का दावा किया गया है। छिड़े युद्ध के बीच रूस में नया कानून पास किया गया है। अब सेना के खिलाफ झूठी खबर प्रकाशित करने पर रूस में 15 साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है।यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 130 रूसी बसें तैयार की गई हैं। रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंटसेव ने बताया कि, 130 रूसी बसें भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को यूक्रेन के खार्किव और सूमी से रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में निकालने के लिए तैयार हैं।

दावा किया है कि है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट को अपने कब्जे में ले लिया है। यह परमाणु संयंत्र देश की लगभग 25 से 30 फीसदी परमाणु ऊर्जा की आपूर्ति करता है। छात्रों को स्लोवाकिया के रास्ते भारत लाने के लिए एक और फ्लाइट तैयार है। जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट कोसिसे से जल्द ही भारत के लिए उड़ान भरेगी। यूक्रेन के कई शहरों पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। ओडिशा समेत कई जगहों पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच चर्नीहीव पर हुई एयर स्ट्राइक में 33 लोगों की मौत की खबर है।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए एक बार फिर कहा है, लेकिन पुतिन अभी ऐसा नहीं करेंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पुष्टि की कि उन्होंने गुरुवार को पुतिन से फोन पर बात की थी और कहा कि वह संवाद जारी रखेंगे ताकि और अधिक मानवीय त्रासदी नहीं हो। सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस से अपील की है कि, वह प्लांट के आसपास गोलीबारी बंद करें और आग बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाओं को अपना काम करने दें।

जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हवाई हमले ने दुनिया में खलबली मचा कर रख दी है। इस हमले के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपात बैठक बुलाने की मांग की है। खबरों के मुताबिक, न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग को बुझाने जा रहे यूक्रेनी सैनिकों भी रूसी फौज ने रोक दिया है।

राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने जंग के बीच बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने करीब तीन हजार भारतीय छात्रों को बंधक बनाया है। हम भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में पूरी मदद करेंगे। रूसी सेना की ओर से रिहायशी इलाकों में हमला नहीं किया जा रहा है। यूक्रेन ने इन इलाकों में सैनिक और टैंक तैनात किए हैं। कोई फासिस्ट ही ऐसा कर सकता है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना विदेशियों को जाने नहीं दे रही है। रूसी सैनिकों ने बंधकों को रिहा कराया है।

About jagatadmin

Check Also

Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत कब, जानें तिथि, पूजाविधि और नियम

Vat Savitri Vrat 2024 Kab Hai: वट सावित्री व्रत, जिसे सावित्री अमावस्या या वट पूर्णिमा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *