मृतक के परिजनों को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग : कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुडीपारा वार्ड क्र. 14 मालपुरी (कला) तहसील धमधा, जिला दुर्ग निवासी धन्यराज चौहान उर्फ धनंजय चौहान की विगत 29 मार्च 2022 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार ग्राम महमरा थाना पुलगांव तहसील व जिला दुर्ग निवासी दुर्गी निषाद की विगत 12 अप्रैल 2019 को मृत्यु हो गयी थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. धन्यराज चौहान के पिता बलराम चौहान को एवं स्व. दुर्गी निषाद के पुत्र धनेश्वर निषाद को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जीजा से शादी करने की जिद पर अड़ी बड़ी बहन, गर्भवती पत्नी जहर की पुड़िया लेकर पहुंची थाने
Next post 7 वर्ष की मासूम अंजनी बनी बाल आरक्षक, मिली पुलिस आरक्षक की नौकरी