ताज़ा खबर
Home / खास खबर / सूजी में पड़ गए हैं कीड़े, तो आजमाएं ये टिप्स

सूजी में पड़ गए हैं कीड़े, तो आजमाएं ये टिप्स

किचन में कई ऐसी खाने की सामग्री होती हैं, जिनको अगर सही से स्टोर न करों तो वह जल्दी खराब हो सकती हैं। वहीं कुछ खाने की चीजों में जल्दी कीड़े लग जाते हैं।

ये छोटे छोटे कीड़े खाने पीने की सामग्री को बर्बाद कर देते हैं। बात सूजी की ही ले ली जाए, सूजी या रवा को अधिक समय तक रखने से उसके अंदर कीड़े लग जाते हैं।

सफेद रंग के छोटे छोटे कीड़ों की वजह से सूजी खाने लायक नहीं रह जाती है। सूजी को खुला रखने, नमी लगने आदि के कारण वह खराब हो जाती है।

जब उसमें कीड़े लग जाते हैं और खाने योग्य नहीं रह जाती, तो महिलाएं कीड़े लगी सूजी को फेकना ही सही समझती है।

इससे आपके पैसे और सामान दोनों का नुकसान होता है। हालांकि सूजी के कीड़े हटा कर उसे साफ करके इस्तेमाल में लाया जा सकता है। सूजी में लगे कीड़ों को साफ करने के कुछ घरेलू उपाय हैं, जिन्हें आजमाकर आप सूजी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगर सूजी में सफेद रंग के कीड़े लगे हैं तो सबसे पहले सूजी को छलनी की मदद से अच्छी तरह से छान लें। फिर उसे कुछ देर के लिए धूप में रख दें।

ऐसा करने से पहली बार में तो छलनी से ही कीड़े सूजी से निकल जाएंगे, जो बचेंगे वह धूप पड़ने पर निकल जाएंगे।

ध्यान रखे कि सूजी को धूप में रखने के बाद बीच बीच में हाथों से चलाते रहें ताकि कीड़े बाहर निकल जाएं। उसके बाद एक बार और छलनी से सूजी छान लें।

कीचन में सूजी को अच्छे से एयरटाइट कंटेनर में रखते हैं लेकिन फिर भी रवा में कीड़े लग जाते हैं तो सूजी में नीम के पत्ते डालें।

इसके लिए 10 -12 नीम के पत्ते साफ करके सूजी में रख दें। ये ध्यान रहे कि नीम के पत्तों में पानी न हो, वह सूखे हुए हों। लगभग आधे घंटे में सूजी के कीडें नीम के कारण भाग जाएंगे। छान कर इस्तेमाल करें।

कपूर कई तरह के कीड़े भगाने में मदद करता है। सूजी में लगे कीड़ों को निकालने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक बर्तन में सूजी निकाल कर उसके ऊपर एक अखबार फैला लें।

कपूर के तीन चार टुकड़ों को अखबार के ऊपर डालें। लगभग आधे घंटे में कपूर की गंथ से कीड़े भाग जाएंगे। फिर छलनी से सूजी छान कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

सूजी जल्दी खराब हो जाती है ये तो सबको पता है। लेकिन ऐसा होता क्यों है? सूजी में कीड़े उसे सही तरीके से स्टोर न करने की वजह से लगते हैं। ऐसे में सूजी को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए रखने के लिए कुछ टिप्स हैं।

-सबसे पहले तो जिस डिब्बे में सूजी रखें, उसका ढक्कन पूरी तरह से टाइट होना चाहिए।

-सूजी को कांच से बने एयर टाइट जार या कंटेनर में ही रखें।

 

About jagatadmin

Check Also

Blood Sugar कंट्रोल

Blood Sugar कंट्रोल करने का रामबाण है इलाज, जानिए कब और किस तरह करें सेवन

HEALTHTIPS :- दालचीनी किचन में मौजूद एक ऐसा जादुई मसाला है जो खाने का स्वाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *