फर्जी ज्योतिषी बनकर मौत का सौफ दिखा कर 37 लाख की ठगी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर की महिला ऑनलाइन ठगी की इतनी बड़ी शिकार कैसे हुई। महिला अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत परेशान थी। अपने परेशानी के कारण महिला ने ऑनलाइन ज्योतिष का सहारा लिया। ऑनलाइन ज्योतिष सर्च कर अपनी समस्या का समाधान चाहा कुछ समय बाद महिला को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से कॉल आया। फोन पर युवक ने अपने आप को प्रयागराज का बड़ा ज्योतिष बताया महिला को अपने बातों में लेकर कहां तुम चिंता मत करो समस्त समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

फर्जी ज्योतिष के बातों में आई महिला, शुरू हुआ ठगी का षड्यंत्र

फोन करने वाले कहा परेशानी दूर करने के लिए कना होगा हवन पूजन इससे तुम्हारें समस्या का निवारण हो जाएगा। इसके लिए तीन हजार 350 रुपये देनें होंगे। महिला ने पूजा के लिए रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उन्हें अलग-अलग दिन फोन कर अलग-अलग बहानों से रुपये मांगे गए। आखिरकार महिला ठगी करने वाले के जाल में फस्ती चली गई।

बीच में पूजा बंद की, तो होगा दैवीय शक्ति का प्रकोप और हो जाएगी तेरी मौत

जब महिला ने रुपये देने कर दिए बंद तो दैवीय शक्ति का प्रकोप दिखाकर डराया गया। लगातार रुपये मांगने से तंग महिला को लगने लगा कि यह सब कुछ सही नहीं हो रहा है। और उसके साथ ठगी की जा रही है, तो महिला ने रुपये देने बंद कर दिए। आरोपित युवक ने देवी शक्ति का प्रकोप दिखाकर कहां बीच में पूजा बंद करने पर हो जाएगी तुम्हारी मौत।

मौत का डर दिखा महिला से ऐंठ लिए 36 लाख 73 हजार रुपये

बीच में पूजा रोकने पर जान जाने का बता से डरी महिला ने बताया की, स्वास्थ्य खराब होने पर उन्होंने पहले पूजा कराने के लिए रुपये दे दिए। इसके बाद उन्हें बीच में पूजा रोकने पर जान जाने के डर दिखाकर रुपये मांगे जाने लगे। करीब 36 लाख 73 हजार रुपये दिए जाने के बाद भी महिला से और रुपये मांगे जाते रहे। इसके बाद महिला ने स्वजन को पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही सरकंडा थाने में शिकायत की।

एसीसीयू के प्रभारी एएसपी अनुज गुप्ता ने बताया

सरकंडा के सोनगंगा कालोनी में रहने वाली महिला ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि जनवरी 2024 में उनकी तबीयत खराब थी। इसके कारण उन्होंने इंटरनेट पर आनलाइन ज्योतिष से संपर्क किया था। इसके बाद उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। हवन पूजन से समस्या का होगा निवारण होने की बात कही गई। रुपये नहीं देने पर दैवीय शक्ति का प्रकोप दिखाकर डराया गया। डरकर महिला ने 36 लाख 73 हजार रुपये दे दिए।

इसके बाद भी उनसे रुपये की मांग की जाती रही। साथ ही उन्हें अनिष्ट होने की बात कही जाती रही। लगातार रुपये मांगने से तंग आकर महिला ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से पकड़ा गया आरोपित युवक

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपित उत्तरप्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है। पुलिस की टीम ने प्रयागराज के ममपेडगंज में दबिश देकर आशीष त्रिपाठी(22) को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मृत मुर्गियों को लेकर थाने पहुंचा फरियादी…जहर देकर मारने का पड़ोसी पर लगाया इल्जाम
Next post तलाक के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर सुना दिया शाह बानो वाला फैसला