गृह मंत्री ने दी शहीद जवान को श्रद्धांजली

दुर्ग: प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा आज भिलाई पहुंचकर, शहीद जवान राम आशीष यादव के पार्थिव देह पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजली दी। उन्होने शहीद जवान के भिलाई स्थित निवास गृह में शहीद राम आशीष की धर्मपत्नि मंजू यादव और पुत्र उपेन्द्र, हर्ष और लाल यादव से मुलाकात कर इस दुखद घटना पर परिजनों को ढाढ़स बंधाया। साथ ही शासन स्तर पर हर संभव सहयोग कर भरोसा दिलाया। ज्ञात हो कि विगत दिवस बीजापुर जिले में गस्त के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीएएफ जवान प्रधान आरक्षक राम आशीष शहीद हो गए। उनका पार्थिव देह आज दोपहर 12.30 बजे चापर विमान से भिलाई लाया गया।

भिलाई सेक्टर 2 स्थित निवास में परिजनों एवं पड़ोसियों के अंतिम दर्शनार्थ रखा गया। यहां पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, गजेंन्द्र यादव एवं नागरिकगण तथा आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला एवं अन्य अधिकारियों ने शहीद जवान के पार्थिव देह पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजली दी। तत्पश्चात् शहीद जवान राम आशीष का पार्थिव देह अंतिम संस्कार के लिए गृह ग्राम असनवार जिला बलिया उत्तरप्रदेश के लिए रवाना किया गया। शहीद जवान का अंतिम संस्कार गृहग्राम में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंगर पंकज उधास Previous post लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास का निध, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांसे
Next post अवैध प्लाटिंग के कारण किसान मजबूर हो रहें हैं अपनी खेती भूमि को बेचने जनदर्शन में पहुंचा आवेदन