ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश सरकार पर जमकर साधा निशाना

अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश सरकार पर जमकर साधा निशाना

दुर्ग। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, भिलाई को लघु भारत का रूप माना जाता है। ऐसा कोई प्रांत नहीं है, जहां के लोग नहीं बसते हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम को कहना चाहता हूं कि आपके शासन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। यहां प्रभु श्री राम का ननिहाल है और यहां से रामगमन पथ भी जाता है। मैं सबसे पहले श्री राम को प्रणाम करता हूं।

अमित शाह ने पूछा, यहां किसकी सरकार बनेगी तो जनता ने कहा, भाजपा की। फिर पूछा 2024 में राहुल गांधी या मोदी कौन प्रधानमंत्री बनेगा, तो जनता की ओर से आवाज आई मोदी जी। आतंकियों ने उरी में हमला किया, 10 ही दिन में मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक करवा कर पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराया।धारा 370 हटाने पर कांग्रेस नेता कहते थे कि कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी।

राहुल बाबा धारा 370 हट गई लेकिन कश्मीर में किसी की कंकर फेंकने की हिम्मत भी नहीं हुई।यह राम का ननिहाल है, प्रभु श्री राम का मंदिर अयोध्या में बनना चाहिए या नहीं। ये कांग्रेस सरकार 70 साल से इसे अटका रही थी। एक दिन मोदी जी ने जाकर मंदिर का भूमिपूजन कर दिया और प्रभु श्री राम को सम्मान के साथ उनके जन्म स्थान पर विराजमान करने का काम किया। विदेश में मोदी-मोदी के जो नारे लगते हैं ये प्रधानमंत्री या भाजपा के लिए नहीं लगते। ये छत्तीसगढ़ के लोगों और देश की जनता के सम्मान में लगते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार वादाखिलाफी करने वाली सरकार है, शराबंदी की बात कही थी वो नहीं की।केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, 9 साल के अंदर मोदी जी ने ढेर सारा परिवर्तन किया है। सोनिया-मनमोहन की सरकार 10 साल चली।

इन 10 वर्षों में घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार ही हुए। कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया था। मोदी जी ने 9 वर्ष के शासन के दौरान इतनी पारदर्शी सरकार चलाई कि विपक्ष भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। राहुल गांधी कहते थे कि कश्मीर से धारा-370 मत हटाओ, वरना खून की नदियां बह जाएंगी। राहुल बाबा, कश्मीर से धारा-370 हट गई और किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई। मोदी जी ने 9 साल के अंदर देश को सुरक्षित करने का काम किया है। श्री नरेन्द्र मोदी जी के 9 साल… भारत गौरव, गरीब कल्याण और भारत के उत्कर्ष के 9 साल हैं।अमित शाह ने कहा, यहां कांग्रेस सरकार ने शराब घोटाला, कोयला घोटाला, गोठान घोटाला किया, कोरोना सेज लगाया मगर खर्च नहीं किया। इतने घोटाले करने वाली सरकार को क्या फिर से चुनना चाहिए। छत्तीसगढ़ में एक हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की, 5 हजार से ज्यादा रेप के केस छोटे से राज्य में दर्ज हुए, सीएम बघेल जी आपको शर्म आनी चाहिए।छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का 90 प्रतिशत पैसा मोदी सरकार ने दिया है।

धान खरीदी का सिस्टम डा रमन सिंह ने बनाया था।अमित शाह ने कहा, कांग्रेस पार्टी पूरा जोर लगा रही है राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाने के लिए। मैं देशभर में दौरा कर रहा हूं ये मेरा 17वां राज्य है। आज आपसे भी पूछता हूं 2024 में देश का प्रधानमंत्री कौन बनेगा। जनता की ओर से मोदी-मोदी की आवाज आई। छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी तो आवाज आई भाजपा की।इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 22 जून को एकदिवसीय प्रवास पर छत्‍तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह सहित प्रदेश संगठन के दिग्‍गज नेताओं ने शाह का जोरदार स्‍वागत किया। अमित शाह दुर्ग जिला के लिए रवाना हो गए। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी रायपुर पहुंचे हैं।

हर गरीब के घर में सिलिंडर, नल से जल, बिजली, 5 लाख की सभी सुविधाएं, 5 किलो अनाज मुफ्त में और स्वास्थ्य सुविधा देने का काम केंद्र सरकार ने किया।कांग्रेस की 10 वर्षों तक सरकार चली और इस सरकार में 12 लाख करोड़ रुपये के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार ही हुए। 9 साल के अंदर मोदी जी ने ढेर सारा परिवर्तन किया है। मोदी जी ने 9 वर्ष के शासन के दौरान इतनी पारदर्शी सरकार चलाई कि विपक्ष भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता।मोदी जी ने 9 साल के अंदर देश को सुरक्षित करने का काम किया है। मोदी सरकार के 9 साल… भारत गौरव, गरीब कल्याण और भारत के उत्कर्ष के 9 साल हैं। मोदी जी 9 साल में हर गरीब के घर में गैस का सिलेंडर, हर घर नल से जल, शौचालय, बिजली, 5 लाख तक की सभी स्वास्थ्य सुविधाएं और हर गरीब को 5 किलो अनाज देने का काम किया है।

कांग्रेस की सरकार में वामपंथी उग्रवाद अपनी चरम सीमा पर था। आज मोदी जी के नेतृत्व में वामपंथी उग्रवाद को समेट कर कुछ क्षेत्रों तक सीमित कर दिया गया है। भूपेश बघेल जी की सरकार वादा खिलाफी करने वाली सरकार है। इन्होंने शराबबंदी की घोषणा की थी, अब शराब की होम डिलीवरी करने लगे। 10 लाख नौकरी देने का वादा किया, लेकिन युवाओं को नौकरी नहीं दी।बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया लेकिन नहीं दिया। बुजुर्ग माताओं की वृद्धा पेंशन अब समय पर नहीं आ रही है। और प्रदेश पर 1.5 लाख करोड़ रूपये का कर्ज भी कर दिया है। भूपेश बघेल की सरकार ने ढेर सारे घोटाला किए हैं: शराब घोटाला, कोयला घोटाला, परिवहन घोटाला, गरीब अन्न योजना में घोटाला, गौठान घोटाला, पब्लिक सर्विस कमीशन का घोटाला…लाखों लोगों से नौकरी के लिए पैसे मांगे गए।

पद्मश्री उषा बारले के घर पहुंचे अमित शाह

अमित शाह ने एयरपोर्ट पर भाजपा के बड़े नेताओं से चर्चा की। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री शाह दुर्ग के लिए रवाना हो गए। यहां केंद्रीय मंत्री शाह का काफिला सीधे पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के सेक्टर-1 भिलाई स्थित घर पहुंचा। पंडवानी गायिका बारले ने अमित शाह का भव्‍य स्‍वागत किया।अमित शाह उषा बारले के निवास पर पांच मिनट रुके। यहां शाह ने खुरमी, ठेठरी और अनरसा खाकर दुर्ग के लिए रवाना हो गए। उषा बारले ने मीडिया से चर्चा में कहा, कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी। समर्थकों ने कहा, भाजपा टिकट देगी तो जरूर लड़ेंगी

दुर्ग में जनसभा को करेंगे संबोधित अमित शाह

यहां पद्मश्री उषा बारले से मुलाकात के बाद शाह का काफिला सीधे दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम के लिए रवाना हो गया, जहां उन्‍होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे 3.10 बजे बालाघाट( मध्यप्रदेश) के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत हो रहा है। शाह यहां करीब दो घंटा 10 मिनट तक रहें।

About jagatadmin

Check Also

मतगणना हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए संशोधित आदेश जारी

दुर्ग ; कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *