यूक्रेन के सैनिकों और रूस समर्थित विद्रोहियों में टकराव

यूक्रेन सीमा पर रूस की सैन्य तैनाती कम नहीं हुई बल्कि बढ़ी है। ताजा सेटेलाइट तस्वीरों से यह बात सामने आई है। अमेरिका ने रूस की सैनिकों की वापसी की घोषणा को गलत करार दिया है। इस बीच यूक्रेन की सेना और रूस समर्थित विद्रोहियों के बीच गोलाबारी होने की खबर है।

ये विद्रोही अपने कब्जे वाले इलाके में मोर्चेबंदी किए हुए हैं। माना जा रहा है कि यूक्रेन पर रूस का हमला होने की स्थिति में ये विद्रोही भी अपने कब्जे वाले इलाके से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।

अमेरिका सहित पश्चिमी देशों ने कहा है कि यूक्रेन सीमा पर रूसी सेना अपनी तैयारियां बढ़ा रही है। पहले की तुलना में वहां पर ज्यादा बख्तरबंद गाडि़यां, अटैक हेलीकाप्टर और फील्ड हास्पिटल देखे जा रहे हैं।

करीब सात हजार ज्यादा सैनिक भी सीमा के नजदीक देखे गए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि हम यूक्रेन सीमा पर नजर रखे हुए हैं। वहां पर रूस की तैनाती कम होने के कोई सुबूत नहीं है।

रूस के नजदीक स्थित नाटो के सदस्य देश एस्टोनिया ने कहा है कि रूसी सेना के दस हमलावर दस्ते यूक्रेन की सीमा के नजदीक पहुंच गए हैं। एस्टोनिया के खुफिया मामलों के प्रमुख मिक मारन ने दावा किया है कि यूक्रेन की सीमाओं पर करीब 1,70,000 रूसी सैनिक मौजूद हैं।

हमले की स्थिति में शुरुआत मिसाइल हमले, बमबारी और उसके बाद महत्वपूर्ण स्थानों पर कब्जे से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में सिस्टम की लापरवाही
Next post हिजाब विवाद से स्कूल-कालेज प्रभावित नारेबाजी पर गिरफ्तार