ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / पूर्व मंत्री पांडेय ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

पूर्व मंत्री पांडेय ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

भिलाई   भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय कहा कि कांग्रेस पार्टी 2024 का सपना देखना छोड़ दे। रही बात 2023 की तो उसे वो अपना बना लेंगे। उन्होंने दावा किया 2023 में छत्तीसगढ़ में और 2024 में देश में भाजपा की सरकार बनेगी।

प्रेम प्रकाश पांडेय ने  मोदी सरकार ने आठ सालों में क्या-क्या कार्य किए उसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस आठ वर्ष की स्वर्णिम यात्रा को कम शब्दों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का वर्ष कहा जा सकता है। मोदी की युग परिवर्तनकारी यात्रा इसी तरह अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश के सभी नागरिकों कोविड के दोनों टीके की दोनों डोज मुफ्त लगाई गई।

मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपना पदनाम ही प्रधान सेवक रख लिया है। उनके शासन में आज पूरा देश लगभग दंगा मुक्त हो गया है। गरीबों की कल्याणकारी योजना चलाकर केंद्र सरकार ने देश के 80 करोड़ से अधिक नागरिकों तक अनवरत खाद्यान्न की आपूर्ति कोरोना काल के दौरान की है। पिछले 8 वर्षों में देश की गरीबी 22% से घट कर 10% से नीचे आ गई है। अत्यंत गरीबी की दर भी 1% से कम 0.8% पर स्थिर बनी हुई है।

आजादी के बाद 70 साल में देश में केवल 6.37 लाख प्राइमरी स्कूल बने जबकि मोदी सरकार ने केवल 8 वर्षों में 6.53 लाख प्राइमरी स्कूल बनाए। एम्स की बात करें तो आजादी के बाद से 2014 तक में 7 एम्स बने थे, जबिक अकेले मोदी सरकार ने 8 सालों में 15 एम्स बनाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी भारत के ऐसे प्रधानमंत्री है जिनसे मिलने के सभी राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्ष लालाइत रहते हैं।

आजादी का अमृत महोत्सव

भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री जिले के सह प्रभारी नीलू शर्मा ने बताया कि भाजपा मोदी सुशासन के आठ पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। एक वैभवशाली भारत बनाने का हमारा सपना 130 करोड़ भारतीयों का सामूहिक संकल्प है। इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। जिसमें भाजपा के कई मंत्री और संगठन के बड़े पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

About jagatadmin

Check Also

दूल्हा को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, शादी समारोह में मचा खलबली

कांकेर: जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम कोकपुर में दूल्हे को मंडप से प्रेमिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *