अवैध प्लाटिंग पर कुरूद क्षेत्र में की गई कार्रवाई, निगम

भिलाई   वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किए जा रहे अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जोन क्रमांक 02 क्षेत्र अंतर्गत अवैध प्लाटिंग करने के उद्देश्य से लगभग 3 एकड़ भूखंड में अनाधिकृत रूप से बनाए जा रहे मार्ग संरचना को जेसीबी से हटाया गया। मौके से 29 ट्रिप मुरम भी जप्त किया गया।

प्लाटिंग करने के लिए तालाब के दो रास्ते बनाए गए हैं, इस रास्ते से ही प्लाट के भीतर प्रवेश किया जा सकता है। निगम भिलाई द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग पर लगाम कसने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।

वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र में वृहद स्तर पर अवैध रूप से प्लाटिंग व निर्माण करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने 2 जेसीबी, 5 हाइवा के साथ निगम की तोड़फोड़ व विशेष दस्ता की टीम स्थल पर पहुंची, टीम ने कुरूद के

नकटा तालाब के पास अवैध तरीके से प्लाटिंग करने के लिए मुरूम से बिछाए गए के मार्ग संरचना को हटाया। इस दौरान मौके पर कोई भी व्यक्ति भूखंड का दस्तावेज लेकर उपस्थित नहीं हुआ।

वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र के नकटा तालाब के सामने हो रहे अवैध प्लाटिंग की रोकथाम करने मार्ग संरचना को ध्वस्त किया गया, साथ ही सीमेंट पोल, चुना मार्किंग एवं डीपीसी लेवल को हटाया गया।

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने भिलाई निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जा, अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश समस्त जोन आयुक्त एवं विशेष दस्ता की टीम को दिए

हैं, आयुक्त के निर्देश के पालन में विशेष दस्ता की टीम के प्रभारी एवं नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि एवं

जोन क्रमांक दो आयुक्त पूजा पिल्ले के नेतृत्व में सिद्धार्थ साहू, बालकृष्ण नायडू, अनिल मिश्रा, अनिल मेश्राम, तोड़फोड़ की टीम में सम्मिलित कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, चैतू यादव, गोकर्ण कुर्रे, विष्णु सोनी, खेमलाल यादव एवं राजेंद्र सिंह इत्यादि ने मौके पर उपस्थित रहकर कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पुलिस ने चलाई सात गोली,सातों बदमाशों के पैर में एक ही जगह लगी गोली
Next post माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल द्वारा सबसे लंबी ‘‘साबुन की लाईन’’