ताज़ा खबर
Home / अपराध / बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेढ़

बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेढ़

नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पांच जवान शहीद हो गए जबकि 12 अन्य जवान घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है। राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी पाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षा बल के पांच जवान शहीद हो गए हैं तथा 12 अन्य जवान घायल हुए हैं।

पाल ने बताया कि शुक्रवार रात को बीजापुर और सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में बीजापुर जिले के तर्रेम, उसूर और पामेड़ से तथा सुकमा जिले के मिनपा और नरसापुरम से करीब दो हजार जवान शामिल थे। नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पांच जवान शहीद हो गए जबकि 12 अन्य जवान घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है। राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी पाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षा बल के पांच जवान शहीद हो गए हैं तथा 12 अन्य जवान घायल हुए हैं।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में बीजापुर जिले के तर्रेम, उसूर और पामेड़ से तथा सुकमा जिले के मिनपा और नरसापुरम से करीब दो हजार जवान शामिल थे।

About jagatadmin

Check Also

म्यां मार में अवैध तरीके से ट्रैक में करोड़ो का सामान हेरोइन बरामद

म्यांममार में अवैध तरीके से ट्रैक में करोड़ो का सामान हेरोइन बरामद

आइजोल. असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में 4.34 करोड़ रुपये से अधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *