ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / गोवंश का गला रेत कर की हत्या

गोवंश का गला रेत कर की हत्या

महासमुंद में एक गोवंश की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दो लोगों ने पैर पकड़ कर उसका गला रेत दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग भड़क गए हैं।

सर्व हिंदू समाज ने गुरुवार को रैली निकाल कर पूरे इलाके को बंद करा दिया है। क्षेत्र में इसे लेकर तनावपूर्ण शांति है। वहीं पुलिस ने पहचान करते हुए दोनों आरोपियों सहित तीन को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि तीसरा आरोपी भी इस घटना में शामिल था।

जानकारी के मुताबिक, जिले में एक वीडियो 24 नवंबर को तेजी से वायरल हुआ। इसमें दो लोग एक गाय के बछड़े का गला रेतते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच कराई तो उसमें दिखने वालों की पहचान बसना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी विट्ठल उर्फ छोटा और धरमु बंदे के रूप में हुई।

जांच में यह भी पता चला कि तीसरा आरोपी आलेख रौतिया भी इसमें शामिल था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। लोग दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। सर्व हिंदू समाज ने आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप पुलिस और प्रशासन पर लगाया है।

इस दौरान समाज की ओर से रैली निकाली गई और पूरे क्षेत्र को बंद करा दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर तैनात है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अन्य अफसर भी पहुंचने वाले हैं।

About jagatadmin

Check Also

पूर्व CM भूपेश बघेल पुलवामा आतंकवादी घटना पर बोले- सुरक्षाबलों की चूक से पर्यटकों का नरसंहार

भिलाई-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रेस वार्ता के माध्यम से कश्मीर पहलगाम में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *