ताज़ा खबर
Home / Uttar Pradesh / कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र जारी,20 लाख नौकरियों का वादा

कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र जारी,20 लाख नौकरियों का वादा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है।

राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार छोटे और मीडियम व्यवसाय से आते हैं। रोजगार बड़े-बड़े व्यवसाय से कम आता है। भाजपा की नीति छोटे व्यापारियों को खत्म करने की है। नोटबंदी, गलत GST और कोरोना के समय सरकार द्वारा लिए गए गलत निर्णय के कारण 14 करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है।दूसरी पार्टी को समर्थन देंगी। इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि अगर ऐसी परिस्थिती आई तो हम जिस गठबंधन में शामिल होंगे उसमें हम चाहेंगे कि हमारे जो महिलाओं और युवाओं के लिए वादे हैं वो सरकार के एजेंडा में शामिल हो।

प्रियंका गांधी ने कहा कि 20 लाख नौकरियों में से 12 लाख नौकरियां ऐसी हैं जिनके सरकारी पद खाली पड़े हैं। इसका बजट भी सरकार के पास है। आठ लाख अन्य नौकरियों को स्वरोजगार के जरिए अवसर पैदा करेंगे।

इस घोषणा पत्र में  20 लाख सरकारी भर्तियों का वादा किया गया है। इनमें 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए होंगे।
प्रथमिक विद्यालयों में डेढ़ लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्च शिक्षा में आठ हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। इन्हें भरा जाएगा।
डॉक्टरों के छह हजार, पुलिस विभाग के एक लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा।
20 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 27 हजार आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति होगी।
संस्कृत विद्यालयों में दो हजार, फिजिकल एजुकेशन  और उर्दू शिक्षकों की भी भर्ती होगी।
भर्ती प्रक्रिया के फॉर्म भरने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। परीक्षा देने जाने के लिए बस और ट्रेन का किराया नहीं लगेगा।

एक जॉब कैलेंडर बनेगा, जिसमें फॉर्म भरने से लेकर नियुक्ति तक की तारीख पहले से दी जाएगी। युवा घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि इस भर्ती विधान को बनाने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले-जिले जाकर युवाओं से बात की। उन चर्चाओं जो निकला उसी से ये भर्ती विधान बना है।

इस घोषणा पत्र का नाम भर्ती विधान इसलिए दिया गया है क्योंकि इस वक्त उत्तर प्रदेश के युवाओं में भर्ती सबसे बड़ी समस्या है।  राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं से बात करके ये घोषणा पत्र बनाया गया है। हम एक नया उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं।

प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए इस घोषणा पत्र को ऐतिहासिक बताया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके सपा पर हमला बोला है। योगी ने ट्वीट किया कि जिनका मूल चरित्र ही अलोकतांत्रिक, आपराधिक वंशवादी हो, उनके मुंह से लोकतंत्र और विकास की बात हास्यास्पद है। विधान सभा चुनाव प्रत्याशियों की सूची सपा के ‘दंगाई प्रेमी’ और ‘तमंचावादी’ होने की पुष्टि करती है। ‘नए उत्तर प्रदेश’ की जनता पलायन नहीं, प्रगति चाहती है और ‘दंगा मुक्त प्रदेश’ ‘सपा मुक्त प्रदेश’ जनता का संकल्प है।
भाजपा में शामिल होने के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अपर्णा मुलायम सिंह से आशीर्वाद लेती हुई नजर आ रही हैं।

गृहमंत्री अमित शाह व पार्टी के संगठन मंत्री सुनील बंसल की जोड़ी ने चुनाव प्रचार और रणनीति की कमान अपने हाथों में ले ली है। इस क्रम में शाह शनिवार से कृष्ण जन्मभूमि मथुरा से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान की शुरुआत करने से पहले शाह ने गुरूवार को राज्य में दोनों सहयोगियों के मुखिया अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद से चुनावी रणनीति पर लंबी मंत्रणा की है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को दिल्ली में युवा घोषणापत्र जारी करेंगे। पार्टी इसमें युवाओं के रोजगार, परीक्षा शुल्क व भर्तियों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपना नजरिया पेश करेगी।

About jagatadmin

Check Also

दूसरी महिला के साथ रह रहे प्रोफेसर पति को पत्नी ने ढूंढ कर पीटा छूटी नही मिलने का बनता था बहाना

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर का रहने वाला एक व्यक्ति एक ग्रेटर नोएडा की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *