ताज़ा खबर
Home / Uttar Pradesh / विधान परिषद चुनाव में BJP की एकतरफा जीत,तीन निर्दलीय जीते

विधान परिषद चुनाव में BJP की एकतरफा जीत,तीन निर्दलीय जीते

 उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के उच्च सदन के लिए नव निर्वाचित सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय ने पुनः स्पष्ट कर दिया है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रदेश की जनता राष्ट्रवाद, विकास एवं सुशासन के साथ है।प्रयागराज कौशांबी सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर के.पी. श्रीवास्तव ने MLC चुनाव जीता। सपा के वासुदेव यादव हारे। हार और जीत का अंतर लगभग 1600 मत रहा।

विधान परिषद सीट से (Pratapgarh MLC Chunav) राजा भैया के करीबी रिश्तेदार अक्षय प्रताप सिंह को कुल 1721 वोट मिले और बीजेपी दूसरे स्थान पर रही। बीजेपी के हरि प्रताप को यहां 580 वोट मिले और सपा के प्रत्याशी विजय यादव 381 वोट मिले।

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की 36 सीटों के चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। भाजपा के खाते में 36 में से 33 सीटें आई हैं। भाजपा को विधान परिषद में पूर्ण बहुमत मिला है। समाजवादी पार्टी चुनाव में मुकाबले में ही नहीं दिखी। सपा को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है।

सहारनपुर मुजफ्फरनगर विधान परिषद चुनाव में भाजपा उम्मीदवार वंदना मुदित वर्मा को मिले 3843 मत। भाजपा उम्मीदवार विजयी हुए। सपा उम्मीदवार आरिफ को मिले 842 वोट। वहीं निर्दलीय सुशील 11, प्रमोद को 18 तथा जाहिद को 6 वोट मिले।

5115 मतों में से 4932 मत डाले गए थे, जिसमें से की 212 अवैध वोट रहे। वैध वोटों की संख्या 4720 रही। भाजपा की वंदना 3001 वोट से विजयी।बिजनौर MLC चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सतपाल सैनी विजयी हुए। बीजेपी के सतपाल सैनी 5940 वोट पाकर विजयी। सपा प्रत्याशी अजय मलिक को मिली करारी हार। बीजेपी प्रत्याशी सतपाल सिंह को 6842 वोट मिले।

पीएम मोदी (Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की करारी हार हुई है। वाराणसी MLC सीट पर जेल में बंद बृजेश सिंह (Brijesh Singh) की बादशाहत एक बार फिर से कायम हुई है। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहीं ब्रजेश की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह (Annapurna Singh) की एकतरफा जीत हुई है।

सिद्धार्थनगर विधान परिषद चुनाव में भाजपा को मिली जीत। भाजपा के सुभाष यदुवंश को 5267 वोट, सपा के संतोष यादव सन्नी को 887 वोट मिला। सुभाष यदुवंश को 4280 वोट से मिली जीत।

अयोध्या में बीजेपी कैंडिडेट जीत की ओर

एमएलसी चुनाव परिणाम बीजेपी प्रत्याशी हरिओम पांडे को मिले 2724 मत। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हीरालाल को मिले 1044। निर्दल प्रत्याशी नरेंद्र देव तिवारी और निरस्त मतदान की घोषणा बाकी। वोटों के आधार पर बीजेपी प्रत्याशी हरिओम पांडे की जीत। औपचारिक घोषणा बाकी।

वाराणसी में निर्दलीय कैंडिडेट आगे, BJP तीसरे नंबर पर

वाराणसी एमएलसी चुनाव प्रथम चक्र की गणना के परिणाम में निर्दल प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह जीत की तरफ बढ़ रही हैं। कुल 4876 मतों में से अभी तक अन्नपूर्णा को 2058 वोट मिले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी तीसरे नंबर पर चल रही है। सपा प्रत्याशी को मिले पहले चक्र में बीजेपी से ज्यादा मत मिले हैं।
गाजीपुर विधान परिषद सीट पर भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने जीत दर्ज की। चंचल 2423 वोट पाकर विजयी हुए। सपा प्रत्याशी मदन यादव को 631 मत मिले। 43 मत अवैध घोषित हुए।
जौनपुर में एमएलसी चुनाव का मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। बीजेपी प्रत्याशी ब्रजेश सिंह प्रिंशु को 3129 वोट मिला। सपा को 772 मत मिला। निर्दल भानु को 9 वोट मिला। वहीं 51 वोट अवैध पाया गया । कुल चार हजार 31 वोटों में से 3 हजार 961 मत पड़ा है।
बाराबंकी एमएलसी चुनाव के परिणाम जारी। अंतिम परिणाम में बीजेपी के अंगद कुमार सिंह 2272 वोट पाकर, सपा के राजेश कुमार सिंह को 527 मत, राम धीरज को 7 वोट मिले। वहीं 21 मत अवैध घोषित।

 

उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव में 9 सीटें ऐसी हैं, जहां से बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। इनमें से ज्यादातर सीटों पर सपा प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने से मामला एकतरफा हो गया है।
वाराणसी सीट से निर्दल अन्नपूर्णा सिंह चल रही आगे। बीजेपी के सुदामा पटेल दूसरे और सपा के उमेश यादव तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।15 फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना प्रक्रिया 12 टेबल पर प्रारंभ की गई। कलेक्ट्रेट में मतगणना हो रही है।पहले राउंड में बीजेपी में अंगद कुमार सिंह 1187 पाकर आगे चल रहे हैं। सपा के राजेश कुमार सिंह 293 वोट पाकर पीछे। निर्दलीय राम धीरज 1 मिले हैं।
गोंडा एमएलसी सीट के लिए मतगणना जारी। भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह आगे। सपा प्रत्याशी भानु प्रकाश त्रिपाठी से आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी। कलेक्ट्रेट परिसर के जनसुनवाई कक्ष में चल रही मतगणना।चार बार के MLC भाजपा प्रत्याशी के सिर फिर बंधेगा सेहरा या गायत्री प्रजापति की बहू पहली बार में दर्ज कराएगी जीत। कुछ समय में परिणाम होगा सामने।
MLC मतगणना के लिए 1 आरओ को मिलाकर कुल 5 टेबल लगाई गई है। बारी-बारी से सभी 7 मत पेटिकाए मतपत्रों की गड्डी बनाने के लिए टेबल पर लाई जाएंगी। 25-25 मतपत्रों की गड्डी बनाकर एक बाक्स में रखा जाएगा। गड्डी बनाने के बाद सभी टेबल पर प्रत्याशीवार गड्डी तैयार की जायेंगी, वैध-अवैध मतपत्र की जांच की जाएगी। प्रथम अधिमान के मतपत्रों की गिनती शुरू की जाएंगी।
मतगणना स्थल पर डीएम और पर्यवेक्षक मौजूद। प्रयागराज के सदर तहसील में चल रही है मतगणना। मतगणना के लिए लगाए गए हैं 10 टेबल। हर टेबल पर 500-500 मतों की होगी गणना। मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम। आईटीबीपी के साथ ही भारी संख्या में यूपी पुलिस के जवानों की तैनाती। करीब 5000 मतों की होनी है गणना। बीजेपी के डॉक्टर के पी श्रीवास्तव और सपा के बासुदेव यादव के बीच में मुख्य मुकाबल

About jagatadmin

Check Also

दूसरी महिला के साथ रह रहे प्रोफेसर पति को पत्नी ने ढूंढ कर पीटा छूटी नही मिलने का बनता था बहाना

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर का रहने वाला एक व्यक्ति एक ग्रेटर नोएडा की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *