अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची निगम टीम पर हमला, कब्जाधारियों ने जेसीबी पर फेंके ईंट पत्थर

दुर्ग: छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग के सरस्वती नगर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को निगम अमला हटाने गया था | लेकिन गुस्साए कब्जाधारियों ने निगम की जेसीबी पर ही ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया | स्थिति को देखते हुए निगम की टीम बैरंग लौट आई l

सरस्वती नगर में कब्जा हटाने पहुंचा था निगम अमला

दुर्ग निगम के सरस्वती नगर वार्ड क्रमांक 34 में लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है | निगम प्रशासन को 12 लोगों द्वारा कब्जा कर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत मिली थी |  शिकायत पर सोमवार को दुर्ग निगम के सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान निगम अमला को साथ लेकर पहुंचे | निगम की जेसीबी ने जैसे ही अवैध निर्माण तोड़ना शुरू किया लोग विरोध में सामने आ गए |

लोगों का कहना था कि निगम ने उन्हे कार्यवाही से पहले किसी तरह का नोटिस नहीं दिया है l वे यहां सालों से रह रहे हैं l इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में से कुछ ने जेसीबी पर ईंट और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया l कुछ लोग निगम कर्मचारियों से उलझ गए l जिसमें महिलाएं शामिल थी l घटना स्थल पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकाl स्थिति को देखते हुए निगम अधिकारी कब्जा हटाने की कार्रवाई स्थगित कर लौट आए |

वस्तु स्थिति की लेंगे जानकारी

निगम के सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान ने बताया कि कब्जाधारियों को  कब्जा हटाने तीन बार नोटिस जारी किया जा चुका है | फिर भी वे कब्जा नहीं हटा रहे हैं वहीं कुछ और नए लोग सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं | इन कब्जाधारियों को हटाकर अटल आवास में शिफ्ट करना है | कब्जा धारियों ने कार्रवाई के दौरान निगम की जेसीबी पर ईंट पत्थर फेंक दिया | इस मामले में उच्च अधिकारियों से चर्चा कर आगे कार्रवाई के संबंध में मार्ग दर्शन लिया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ग्रामीणों से राशन कार्ड, पीएम आवास दिलाने के नाम पर ठगी
Next post राज्य सरकार का बड़ा फ़ैसला.. 500 शराब की दुकानें होंगी बंद,