कुत्ते को डंडे से पीटा… मन नहीं भरा तो पेड़ पर लटकाया

भिलाई : भिलाई में एक व्यक्ति ने एक कुत्ते की निर्मम हत्या कर दी। उसने पहले कुत्ते को बेदम पीटा और उसके बाद उसे पेड़ से फांसी पर लटका दिया। इस घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद जब एनिमल लवर्स ने इसकी पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपित ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी। इस मामले में कोई शिकायत न होने के कारण पुलिस ने भी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।

पहले डंडे से मारा, फिर फांसी पर लटका दिया

जानकारी के अनुसार ग्राम निकुम के भाठापारा के पहने वाले भुवनेश्वर निर्मलकर ने ऐसा किया। भुवनेश्वर शासकीय स्कूल के पास चाय नाश्ता की दुकान चलाता है। उसने एक कुत्ते को डंडे से बेदम पीटा और उसके बाद उसे फंदे से लटका दिया। वहां से गुजर रहे एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने पर कुत्तों के संरक्षण के लिए सक्रिय लोग ग्राम निकुम पहुंचे और उन्होंने भुवनेश्वर निर्मलकर से ऐसा करने के संबंध में पूछताछ की।

कुत्तों को पालता और खाना भी देता था भुवनेश्वर

भुवनेश्वर निर्मलकर ने उन्हें बताया कि वो खुद भी कुत्तों को पालता है। गांव के कुत्तों को अपने होटल के पास खाना भी देता है, लेकिन ये कुत्ता पागल हो गया था। कुत्ते ने उसके बच्चे और गाय को काटकर नोच दिया था। इसके साथ ही वो गांव वालों को भी काटने के लिए दौड़ाने लगा था, जिसके चलते पूरे गांव में आतंक का माहौल था।

भुवनेश्वर ने बताया कि कुत्ते ने उसे भी काटने के लिए दौड़ाया तो उसने ये कृत्य कर दिया। भुवनेश्वर निर्मलकर ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कही। इसके बाद पशु प्रेमियों ने पुलिस से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बेबीलोन होटल हत्याकांड का खुलासा, ब्वॉयफ्रेंड ने किया था हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
यूनिवर्सल रेल मिल हादसे में भिलाई स्टी्ल प्लांटट को बड़ा नुकसान, उछलकर केबिन में फंसी रेल पटरी उत्पादन बंद Next post यूनिवर्सल रेल मिल हादसे में भिलाई स्टी्ल प्लांलट को बड़ा नुकसान, उछलकर केबिन में फंसी रेल पटरी उत्पादन बंद