ताज़ा खबर
Home / देश / पीएम,गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए माता है

पीएम,गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए माता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। 10 दिन की अवधि में पीएम मोदी का यह दूसरा दौरा था जब पीएम काशी पहुंचे थे। करीब ढाई घंटे के काशी दौरे में पीएम मोदी ने पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट की आधारशिला रखने के साथ ही 2100 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाएं अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को समर्पित कीं।

सड़कों को आमजन के लिए खोल दिया गया है। कुछ लोगों को यूपी के विकास की बात करने से तकलीफ होती है। ये लोग नहीं चाहते कि काशी का विकास हो। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की बातें भी उनके सिलेबस में ही नहीं है। उनकी सोच, बोलचाल सिलेबस में क्या है सब जानते हैं- माफियावाद, परिवारवाद, जमीनों पर अवैध कब्जा। पहले की सरकारों के समय यूपी के लोगों को जो मिला और आज लोगों को हमारी सरकार से जो मिल रहा है उसका फर्क साफ है।

हम यूपी में विरासत को बढ़ा रहे हैं और विकास को भी। लेकिन अपना स्वार्थ सोचने वाले इन लोगों को पूर्वांचल के विकास से, बाबा के काम से, विश्वनाथधाम के काम से आपत्ति होने लगी है। मुझे बताया गया कि बीते रविवार डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे थे। यूपी को पीछे धकेलने वाले इन लोगों की नाराजगी और बढ़ेगी। लेकिन जैसे जैसे आपका आशीर्वाद हमारे लिए बढ़ता जाता है उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचेगा। डबल इंजन की सरकार यूपी के लिए ऐसी ही मेहनत करती रहेगी। हम विकास के नए रिकॉर्ड बनाते रहेंगे। आप सभी को सभी विकास परियोजनाओं की आप सभी को बधाई। अंत में पीएम ने भारत माता की जय के नारे लगवाए और अपना संबोधन को विराम दिया।

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, अवैध कब्जे से मुक्त करने में स्वामित्व योजना की बड़ी भूमिका है। योगी जी के नेतृत्व में ये काम सफलतापूर्वक हो रहा है। करीब 21 लाख परिवारों को घरौनी के दस्तावेज दिए गए हैं। अब किसी पिछड़े दलित या कमजोर लोगों को अपने घर पर कब्जे की चिंता नहीं होगी। घरौनी मिलने से जरूरत पड़ने पर बैंकों से लोन लेना आसान होगा। रोजगार के माध्यम उपलब्ध होंगे। विकास की जब बात आती है तो काशी अपने आप में मॉडल बनता जा रहा है।

पुरातन व्यवस्था बनाए रखते हुए आधुनिकता की ओर कैसे बढ़ा जा सकता है उसे काशी दिखा रहा है। लंगर हॉल के बनने से यहां देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी। नए पार्किंग स्थलों का निर्माण हो रहा है जिससे जाम से बहुत राहत मिल रही है। दिल्ली कानपुर आगरा से आने वाले लोगों को यहां आने में काफी सुविधा होगी। वाराणसी भदोही गोपीगंज के सड़क चौड़ीकरण से शहर से निकलने वाली गाड़ियां बाहर से निकल जाएंगी जिससे जाम कम होगा। उन्होंने चिकित्सा और बुनकरों के लिए किए गए काम के बारे में भी बताया।

पहले खेती आदि सबकुछ प्राकृतिक होता था लेकिन समय के साथ दबाव बढ़ता गया और प्राकृतिक खेती कम होती गई। लेकिन अब एक बार फिर समय की मांग है कि हम प्राकृतिक खेती की ओर लौटें। मैं अपने किसान भाई-बहनों से आग्रह करता हूं कि आप प्राकृतिक खेती की तरफ आगे बढ़ें। इसमें खर्च कम होता है उत्पाद भी बढ़ता है। ये सबसे सुरक्षित तरीका है और इससे उपजे फसलों की कीमत भी ज्यादा मिलती है।6-7 वर्ष पहले की तुलना में देश में दूध उत्पादन लगभग 45 प्रतिशत बढ़ा है। आज भारत दुनिया का लगभग 22 प्रतिशत दूध उत्पादन करता है।

मुझे खुशी है कि यूपी आज देश का सबसे अधिक दूध उत्पादक राज्य तो है ही, डेयरी सेक्टर के विस्तार में भी बहुत आगे है। मेरा अटूट विश्वास है कि देश का डेयरी सेक्टर, पशुपालन, श्वेत क्रांति में नई ऊर्जा, किसानों की स्थिति को बदलने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है। इस विश्वास के कई कारण भी हैं। तीसरा ये कि पशुपालन, महिलाओं के आर्थिक उत्थान, उनकी उद्यमशीलता को आगे बढ़ाने का बहुत बड़ा जरिया है। और चौथा ये कि जो हमारा पशुधन है, वो बायोगैस, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती का भी बहुत बड़ा आधार है। पहला ये कि पशुपालन, देश के छोटे किसान जिनकी संख्या 10 करोड़ से भी अधिक है, उनकी अतिरिक्त आय का बहुत बड़ा साधन बन सकता है। दूसरा ये कि भारत के डेयरी प्रॉडक्ट्स के पास, विदेशों का बहुत बड़ा बाजार है जिसमें आगे बढ़ने की बहुत सारी संभावनाएं हमारे पास हैं।

पीएम मोदी ने अपना संबोधन लोगों के अभिवादन से किया। पीएम ने कहा कि वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र के प्रणाम करत हईला। जौनपुर के लोगन के भी प्रणाम। आज ये क्षेत्र एक बार फिर से पूरे प्रदेश के किसानों के लिए बहुत बड़े आयोजन का साक्षी बना। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जन्म जयंती है। उनकी स्मृति में देश किसान दिवस मना रहा है। हमारे यहां गाय की बात करना गोबर की बात करना कुछ लोगों ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं जैसे कोई गुनाह कर दिया हो। गाय कुछ लोगों केलिए गुनाह हो सकती है हमारे लिए माता है।

About jagatadmin

Check Also

अरविंद केजरीवाल के PA पर लगा मारपीट का आरोप, CM हाउस पहुंची पुलिस

नई दिल्ली : – आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *