माघ पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी

माघ पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी

छत्तीसगढ़ में माघ मास की पूर्णिमा पर  सुबह से धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। धमतरी के रुद्रेश्वर महादेव में दर्शन-पूजन के साथ ही महानदी में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। गरियाबंद के राजिम में शाम को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत पुन्नी मेले का शुभारंभ करेंगे। जांजगीर के शिवरीनारायण और बिलासपुर के रतनपुर में भी मेले का आयोजन किया गया है।धमतरी में महानदी में पुण्य स्नान के लिए तड़के ही श्रद्धालु उमड़ने लगे थे। इस दौरान स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। रुद्री में रुद्रेश्वर महादेव घाट में सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मंदिर में दर्शन पूजन किया। रुद्री के अलावा तीन अन्य स्थानों नगरी में कर्णेश्वर महादेव मंदिर, देवपुर के डोंगेश्वर महादेव मंदिर और कुलेश्वर महादेव घाट में भवय मेले का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हत्या के आरोप में मुर्गे को किया गिरफ्तार
Next post पीएम मोदी तमिल न सीख पाना मेरी सबसे बड़ी कमी