ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / वाहन डिवाइडर से टकराई, 5 महिलाओं की मौत, 4 महिलाएं और ड्रायवर गंभीर…

वाहन डिवाइडर से टकराई, 5 महिलाओं की मौत, 4 महिलाएं और ड्रायवर गंभीर…

रायपुर अभनपुर के केंन्द्री के पास सुबह-सुबह तेज रफ्तार जाइलो वाहन डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही 5 महिलाओं की मौत हो गई है। सभी भिलाई के सुभाष नगर के रहने वाले है। सभी महिलाएं राजिम में पुन्नी मेला में शामिल होने जा रही थी।

उसी दौरान ये हादसा हुआ है। वही हादसे में घायल 4 महिलाओं और 1 ड्रायवर को गंभीर हालत में मेकाहारा रिफर किया गया है। मामला अभनपुर थाना इलाके का है।

अभनपुर हादसे में मृतकों के नाम है। सुचिता साहू 65 वर्ष, काजल 60 वर्ष, सविता दास 65, रीना चौधरी 75 वर्ष, रीना दास 75 वर्ष है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे में मृतकों के लिए गहरा दुख प्रकट किया है।

 

 

About jagatadmin

Check Also

जाति प्रमाण पत्र बनाने में अनिवार्य दस्तावेज लगेंगे निगम भिलाई में,

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए यहां के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *