बाइक लेने से किया मना, तो  कर ली आत्महत्या युवक ने

बाइक लेने से किया मना, तो कर ली आत्महत्या युवक ने

रायपुर यहां एक युवक ने एक छोटी सी डिमांड पूरी ना होने पर आत्महत्या कर ली है। युवक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने घर वालों का जिक्र किया है। मृतक का नाम रोशन लहरे बताया जा रहा है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार खमतराई निवासी रोशन लहरे ने अपने मां-पापा से एक बाइक की डिमांड थी, जिसे किन्हीं कारणों के कारण मां-बाप ने लेने से मना किया था। इसके बाद 1 मई को बाइक ना दिलाने से नाराज युवक ने घर पर मोबाइल और सुसाइड नोट छोड़कर चला गया था। इस पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस युवक की तलाश कर रही थी।

जांच के दौरान बुधवार सुबह पुलिस को युवक की लाश राजधानी के खमतराई इलाके के सतनामी पारा तालाब में मिली है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा था कि, मोटरसाइकिल नहीं दिलाने की बात से वह काफी दुखी और नाराज है, जिसकी वजह से उसने घातक कदम उठाया है।

खमतराई थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि लापता युवक का शव तालाब में मिला है। युवक रोशन लहरे पिछले 2 दिनों से घर से लापता था। उसके गुम इंसान की सूचना दर्ज कराई गई थी। आज सुबह सतनामी पारा तालाब में शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भूत प्रेत भगाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से ठग
Next post आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग में अपग्रेडेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री