ताज़ा खबर
Home / देश / पीएम नरेंद्र मोदी ने ओणम पर्व पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी ने ओणम पर्व पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

साउथ इंडिया के केरल में ओणम त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जैसे उत्तर भारत में दशहरे का त्योहार होता है। ओणम पर्व को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाईयां दी हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि सकारात्मकता, भाईचारे और सद्भाव के पर्व ओणम के विशेष अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं। मैं सभी के अच्छे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं। ओणम हर साल श्रावण शुक्ल की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है।

बता दें कि ओणम का त्योहार फसल कटाई के मौके पर मनाया जाने वाला पर्व है, जो विशेष रूप से केरल राज्य में मनाया जाता है। ओणम पर्व को केरल का राष्ट्रीय पर्व भी कहा जाता है ओणम का त्योहार हर साल सितंबर में राजा महाबली के स्वागत के लिए मनाया जाता है।

जो 10 दिनों तक आयोजित किया जाता है। मलयालम कैलेंडर के मुताबिक, ओणम का त्योहार पहले महीने चिंगम की शुरुआत में मनाया जाता है।

दस दिन तक चलने वाले इस उत्सव में पहला और आखिरी यानी दसवां दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह केरल में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

About jagatadmin

Check Also

नेपाल में प्लेन क्रैश, 18 लोगों की मौत: मरम्मत के बाद टेस्टिंग के लिए उड़ान भरी; अचानक झुका, पलटा और आग लग गई

काठमांडू34 मिनट पहले नेपाल में काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *