ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / नगर निकाय चुनाव में भाजपा की स्थिति दयनीय

नगर निकाय चुनाव में भाजपा की स्थिति दयनीय

नगरी निकाय चुनाव को लेकर जहां भाजपा कांग्रेस पूरी जोर शोर से प्रचार अभियान में पूरी ताकत लगा दी है। वहीं बड़े नेताओं के द्वारा वार्ड में प्रत्याशियां के पक्ष में मतदाताओं के बीच महौल बनाकर जबरदस्त तरीके से लुभावने वादे बताकर आकार्षित करने की भरपूर जोर अजमाइस की जा रही हैं।

लेकिन मतदाताओं की चुप्पी को लेकर पार्टियां असमजंस की स्थिति से उभर नहीं पर रही हैं। क्योंकि पार्टीयों के बीच निर्दलीय प्रत्याशियों का इस चुनाव में काफी बोलबाला हैं। इसलिए सबसे ज्यादा भाजपा की नींद उड़ी हुई हैं। जबकि शांति नगर वार्ड क्रंमाक 14 में अरविंद जैन को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया हैं। और उनको भरपूर जनता का सर्मथन मिल रहा हैं।

भिलाई जामुल रिसाली चरोदा भिलाई 3 में जहां चुनावी रणनितिक बृजमोहन अग्रवाल दम खम के साथ  प्रचार-प्रसार के मतदाताओं के बीच पैठ बनाई हैं। वहां पर भाजपा को काफी उम्मीद जगी है लेकिन रिसाली जामुल में कुछ हद तक स्थिति अभी तक ठीक है।  भिलाई में आपसी गुट बाजी  के चलते यहां के मतदाताओं के बीच चुनावी महौल बनाने में असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। उट किस करवट बदलेगा यह कहा नहीं जा सकता हैं।

भाजपा के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। डा. रमन सिंह, प्रेमप्रकाश पाण्डे, विजय बघेल सांसद सुश्री सरोज पाण्डे ,राकेश पाण्डे जैसे रिसाली चुनाव जीतने के लिए  प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के सामने ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री पूरी तरह से लौ लसकर के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं के बीच

चुनाव जीताने को लेकर क्षेत्र में को सर्वाधिक विकास कार्य करवाने की बात कर रहे हैं, तो ऐसे में भाजपा के लिए चुनाव जीतना आसान नहीं हैं, मतदाता ही तय करेगा कुल मिलाकर भाजपा के लिए काफी दयनीय स्थिति बनते जा रही हैं। निकाय चुनाव से ही आने वाला विधान सभा चुनाव के आगे की स्थिति तय होगा।

वहीं खुर्सीपार में भाजपा प्रत्याशी दया सिंह को डा.ॅ रमन सिंह के द्वारा प्रत्याशी बनाया गया हैं। वहां पर भी असकंमजस की स्थिति बनते जा रही हैं।ऐसा मतदाताओं का कहना हैं।

About jagatadmin

Check Also

CBI एक्शन मोड में,PSC घोटाले में शामिल आरोपियों का पासपोर्ट होगा रद्द

PSC घोटाले में शामिल आरोपियों का पासपोर्ट होगा रद्द

रायपुर। पीएससी-2021 की परीक्षा में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *