शादी के दुसरे दिन ही दुल्हन खत्म कर ली जीवन लीला

नवविवाहिता युवती ने शादी के दूसरे दिन ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 12 में युवती की शादी हुई थी। फिलहाल दल्लीराजहरा पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के ही वार्ड क्रमांक 12 में नवविवाहिता युवती ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि युवती ने देर रात फांसी लगाकर इस आत्मघाती कदम उठाया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। नवविवाहिता ने आख़िर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। यह अभी जांच का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 12 निवासी महेश निषाद के पुत्र अनिल निषाद का की शादी ग्राम लोण्डी के युवती उमेश्वरी निषाद से 28 अप्रैल को सामाजिक रीतिरिवाज के साथ हुआ था।

उसके बाद दूल्हे के घर मे भी दूसरे दिन रिसेप्शन का कार्यक्रम हुआ । उसके बाद पूरा परिवार नई बहू लाने की खुशियां मना ही रहा था। और दूल्हा महेश अपनी शादी के बाद गृहस्थ जीवन के सपने सजा रहा था। उसकी सारी खुशियाँ चंद घण्टों में मातम में तब्दील हो गई। जब उसको पता चला कि उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। जब सुबह नहाने के बाद अपने कमरे में जाकर देखा तो फांसी के फंदे में झूलती मिली।

बालोद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बी.आर.पोर्ते ने युवती के घर वाले चौथा लेकर आए हुए थे, और वह उनके साथ सोई भी थी। लेकिन, पता नहीं किन कारणों से उसने खुदकुशी की है। फिलहाल दोनो पक्षों से बयान लिया जाएगा और बयान के बाद अगर किसी प्रकार से युवती को प्रताड़ित करना पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतका के शव के पास किसी प्रकार कोई सोसाइडल नोट नहीं मिला हैं। इस पूरे प्रकरण में मर्ग कायम करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरे प्रकरण में दल्लीराजहरा पुलिस जांच में जुटी है और पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर क्या कारण है कि शादी के 24 घंटे भी नई बीत पाए थे। नवविवाहित के हाथों की मेहंदी भी नई उतरी थी और आखिर उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम करके पूरे मामले में विवेचना करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सुपेला अस्पताल में वृद्धजनों , गंभीर लोगों के लिए टेस्टिंग की सुविधा आरम्भ
Next post बंगाल में जीत से ममता बनर्जी गदगद