घुमाने ले जाने के बहाने से 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म

भिलाई :शहर के सुपेला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित, पीड़िता के जान पहचान का है। दो दिन पहले उसने पीड़िता को मिलने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास बुलाया था। वहां से उसे वह एक लाज में लेकर गया लेकिन, पीड़िता की कम उम्र के चलते उसे वहां पर कमरा नहीं मिला। इसके बाद आरोपित उसे जेवरा सिरसा लेकर गया और वहां पर एक सुनसान जगह पर उससे दुष्कर्म किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित उसे भिलाई लेकर आया और नेहरू नगर के गार्डन में छोड़कर भाग गया। वहां से पीड़िता किसी तरह से अपने घर पहुंची और अपनी मां को अपहरण के बाद दुष्कर्म की कहानी बताई। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय पीड़िता कक्षा 6वीं की छात्रा है। चिखली निवासी आरोपित नरेंद्र अग्रवाल (36) से उसकी पहले से जान पहचान है। दोनों के बीच फोन पर बात भी हुआ करता था। शुक्रवार को आरोपित ने पीड़िता को अपने साथ घूमने के लिए बोला और उसे दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास बुलाया। वहां से पीड़िता को अपनी बाइक पर बैठाकर दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास के ही एक लाज में ले गया।

जहां उसे कमरा नहीं मिला तो वो जेवरा सिरसा ले गया और वहां पर उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद रक्त स्त्राव से पीड़ित होने के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसने एक मनगढ़ंत कहानी बताई कि एक कार सवार ने उसे अगवा किया और उससे दुष्कर्म किया। अपहरण के बाद दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस भी हैरान हो गई, लेकिन, पूछताछ में पूरा मामला खुल गया।

मोहन नगर पुलिस को सौंपा गया मामला

पीड़िता और आरोपित पहले से ही एक-दूसरे से परिचित थे। आरोपित ने उसे घुमाने के बहाने से जेवरा सिरसा ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। दुर्ग रेलवे स्टेशन के सामने से आरोपित ने पीड़िता को अगवा किया था। लिहाजा ये मामला मोहन नगर पुलिस को सौंपा गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित नरेंद्र अग्रवाल के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी की और उसे गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post PM मोदी 14 फरवरी को जाएंगे कतर, देश के आठ पूर्व नौसैनिकों की रिहाई के एक दिन बाद की गई घोषणा
Next post वैलेंटाइन डे पहले सिरफिरा आशिक से तंग आकर युवती ने मौत को लगाया गले