Income tax raid : KT कॉम्प्लेक्स में आईटी का छापा, कई अहम दस्तावेज जब्त

रायपुर। इस वक्त छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। राजधानी के होलसेल कॉस्मेटिक्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात बंजारी रोड पर स्थित KT कॉम्प्लेक्स में संतोष ज्वेलरी और राहुल ट्रेडर्स पर IT के अफसरों ने दबिश दी है।

कार्रवाई गुरुवार तड़के सुबह तक चली है। जानकारी के मुताबिक छापा मारने आई टीम के सदस्यों ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में किया है। पूरी कार्रवाई सुरक्षा बलों की मौजूदगी में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक 3 गाड़ियों में सवार होकर आईटी के अफसर पहुंचे थे। जहां कारोबारी की टैक्स रसीद और दुकान में लेन देन की जांच की गई।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने यह कार्रवाई बड़े टैक्स चोरी के फर्जीवाड़े के मामले में की है। संतोष ज्वेलर्स और राहुल ट्रेडर्स में ज्यादा तर काम कच्चे बिल पर होते थे। बुधवार की रात से गुरुवार सुबह तक आईटी की टीम ने लेन देन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अब आवेदक स्वयं कर सकेंगे ऑन लाईन पंजीयन -पंजीयन पत्रक पर अब अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं
Next post दुर्ग पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा बनाई गयी “गंगुवा” शार्ट फिल्म को बेस्ट स्क्रिप के लिये किया गया पुरूस्कृत