मजिस्ट्रेट और पुलिस के साथ खाली कराया अवैध कब्जा

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं प्रवर्तन अनुभाग विभाग के द्वारा बेजा कब्जा को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को खुर्सीपार क्षेत्र में कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई करके कई लोगों से बेजा कब्जा खाली कराया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

BSP के नगर सेवाएं विभाग के अधिकारी केके यादव शुक्रवार सुबह कार्यपालक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ खुर्सीपार क्षेत्र पहुंचे। यहां जोन-3 के सड़क -302 क़वाटर-14A में पिछले तीन वर्षों से काबिज अवैध कब्जेधारी को बेदख़ल किया गया। इस बेजाकब्जा धारक द्वारा कब्जा खाली नहीं किया जा रहा था।

इसके चलते नगर सेवाएं भिलाई इस्पात संयंत्र ने संपदा न्यायालय में पारित डिक्री के अनुपालन में कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा खुर्सीपार थाना के पुलिस बल की मौजूदगी में बेजा कब्जा को खाली करवाया।

प्रवर्तन अनुभाग तथा आवास अनुभाग की टीम ने खुर्सीपार जोन-3 स्तिथ 14A/302/11 अवैध कब्जेधारी से कब्जा खाली करवाकर उसे सील किया और उसे संपदा न्यायालय को सौंपा गया। यह आवास BSP कर्मी को अलॉट हो चुका था, लेकिन बेजा कब्जा धारक इसे खाली नहीं कर रहा था।

जारी है विशेष अभियान

BSP के नगर सेवाएं विभाग लगातार अवैध कब्जाधारी के विरुद्ध विशेष अभियान चला रखा है। कुछ दिन पूर्व खुर्सीपार में ही 21000 स्क्वायर तथा 9000 स्क्वायर फीट भूमि को पारित डिक्री के आधार पर सील किया गया था। इसके साथ ही रिसाली सेक्टर में आपरेशन नसीब के तहत अब तक 90 से अधिक आवास को अवैध कब्जाधारी से मुक्त करवाकर अलॉटी तथा रखरखाव कार्यालय को सौंपा गया है। विशेष अभियान के तहत अब तक 277 BSP आवास से अवैध कब्जेधारियों को बेदख़ल किया जा चुका है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post करोड़ों रुपए लेने के बाद,लड़की पक्ष ने मुकर गए
Next post सिपाही भर्ती परीक्षा घोटाले में,एमपी पुलिस सिपाही डीएस तोमर