ताज़ा खबर
Home / देश / बैंड-बाजा और घोड़ी नहीं लाया दूल्हा तो दुल्हन ने तोड़ी शादी

बैंड-बाजा और घोड़ी नहीं लाया दूल्हा तो दुल्हन ने तोड़ी शादी

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में वर पक्ष के बारात में बैंडबाजा व घोड़ी ना लाना दुल्हन को नागवार गुजरा। इस बात से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कंगन तोड़ दिए। दुल्हन के शादी से इनकार करते ही बारातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हन को मनाने के प्रयास भी शुरू कर दिए। शादी समारोह में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरातियों, बरातियों में सुलह समझौते के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन दुल्हन के तैयार न होने पर दोनों पक्ष में खर्चे की पूर्ति के बाद बिना शादी किए ही बारात वापस लौट गई।नीम खेरिया निवासी पिंटू सिंह की पुत्री फूलमती की शादी हिमायूंपुर नगला पचिया निवासी संतोष कुमार के पुत्र सागर से तय हुई थी।

मंगलवार की रात दूल्हा बारात लेकर गांव पहुँच गया। दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत सत्कार किया। घुड़चढ़ी के दौरान जब दुल्हन पक्ष को बारात में घोड़ी तथा बैंडबाजा ना लाने की जानकारी हुई तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता तथा अन्य लोगों से नाराजगी जताई। जब दुल्हन बनी बैठी फूलमती ने इस सम्बंध में अपने होने वाले पति से फोन पर बात की तो दूल्हे ने लड़की तथा उनके परिजनों को गाली गलौज कर दी। दूल्हे के व्यवहार से दुल्हन नाराज हो गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने अपने कंगन तोड़ दिए। जब दुल्हन के शादी से इनकार की जानकारी दूल्हे पक्ष को हुई तो बरातियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को मनाने का प्रयास किया लेकिन कोई नतीजा नही निकला।

बुधवार को ग्राम प्रधान व समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पंचायत कर समस्या के समाधान का प्रयास किया। लेकिन दुल्हन शादी को राजी नहीं हुई। दुल्हन बनी युवती का आरोप था कि लड़का द्वारा शादी से पूर्व ही उसके साथ गाली गलौज कर रहा है। जब अभी लड़का ऐसा बर्ताव कर रहा है तो शादी के बाद क्या करेगा। आरोप था कि वर पक्ष दान दहेज की अतिरिक्त मांग कर रहे हैं। ऐसे में वह शादी नहीं कर सकती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष की बात सुनी। पुलिस की उपस्थित में दोनों पक्षों में शादी समारोह में हुए खर्चे को वापस करने पर सहमति बन गई।

उसके बाद बारात बिना दुल्हन लौट गई। शादी वाल घर में मायूसी छा गई। मंडप सूना पड़ा रहा। युवती काफी निराश दिख रही थी। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई है। दोनों पक्ष ने लिखित में शादी में हुए खर्चे को वापस करने की बात कही है।

About jagatadmin

Check Also

जिसे पूरे देश में ढूंढ रही थी पुलिस उसे रामलला ने पकड़वाया,

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के कटनी में कुख्यात आरोपी किस्सू ऊर्फ किशोर तिवारी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *