Bhilai Income Tax Raid: कई व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर के छापे

भिलाईः जिले के मशहूर बिल्डर अजय चौहान सहित राज्य के कई जिलों में तड़के सुबह इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। पूर्व मंत्रियों के करीबी निशाने पर हैं। रेड में इनकम टैक्स छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अधिकारी शामिल हैं। प्रदेश के बड़े बिल्डरों में शुमार चौहान बिल्डर के घर और अन्य ठिकानों पर टीम ने रेड डाली है।

दरअसल, भिलाई के चौहान इंपीरियल में रविवार की रात एक शादी समारोह था। आज सुबह जैसे ही इनकम टैक्स की टीम जब सूट-बूट में पहुंची तो लोगों को लगा कि बाराती आ गए। जब अधिकारियों ने चौहान इंपीरियल में अपना परिचय दिया तो सबके होश उड़ गए। टीम ने अजय चौहान के कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहां पर मौजूद सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं।

भिलाई रायपुर एवं राजनंदगांव समेत कोरबा में बिल्डर और कारोबारियो के यहां आईटी की दबिश दी है। करीब दो सौ अधिकारी कर्मचारियों की बड़ी टीम ने इन्हें घेरा है। भिलाई एवं रायपुर में पूर्व मंत्रियों के करीबी के घरों पर आयकर विभाग के द्वारा जांच की जा रही है संभावना है कि इन मंत्रियों का रुपया इन करीबियों के घर पर लगा हुआ है।

फिलहाल जांच प्रारंभिक स्तर पर है शाम तक और भी अधिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी। टीम कल रात से ही रवाना कर दी गई थी । इसमें एमपीसीजी सर्किल के अधिकारी शामिल हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर पर भी इनकम टैक्स की टीम ने रेड डाली है। वे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी बताए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 350 मुस्लिम श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या पहुंचे राजा रईस और शेर अली खान
Next post दुल्हन से रेप, सजा रह गया मंडप, बारात लेकर नहीं पहुंचा आरोपी दूल्हा