ताज़ा खबर
Home / Bilaspur / गोमांस बेचते पकड़े गए आरोपित गिरफ्तार

गोमांस बेचते पकड़े गए आरोपित गिरफ्तार

बिलासपुर : चकरभाठा में ग्रामीणों ने 33 किलो गोमांस के साथ दो लोगों को पकड़कर गांव वालों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों का कपड़े उतरवाकर गांव में जुलूस निकाल दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

कुछ लोगों को सूचना मिली कि दो लोग रहंगी और मुढ़ीपार के बीच गोमांस लेकर जा रहे हैं। इस पर चकरभाठा के सुमित नायक, अमित दीक्षित, महेश उपाध्याय व राजेश वर्मा मौके पर पहुंचे।

उन्होंने रहंगी निवासी नरसिंह रोहिदास (50) व मुढ़ीपार ‘निवासी रामनिवासी मेहर (52) को रोककर पूछताछ की। दोनों ने बताया कि वे गोमांस काटकर ले जा रहे हैं। इस बीच गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

भीड़ दोनों को पकड़कर गांव लेकर गई। वहां पर लोगों ने दोनों का जुलूस निकाल दिया। इसकी जानकारी होने पर चकरभाठा की टीम गांव में पहुंच गई। जवान दोनों को लेकर थाने आ गए। पुलिस ने मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया। साथ ही पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की। उन्होंने गोमांस काटने की जानकारी दी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। चकरभाटा के अमित दीक्षित ने बताया कि गोमांस परिवहन की सूचना कई बार पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसके अलावा गांव के लोगों ने भी युवकों को समझाइश दी। इसके बाद भी गोमांस परिवहन थम नहीं रहा।

दोनों युवक को गोमांस काटते पकड़ लिया।  इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

About jagatadmin

Check Also

तलाक के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर सुना दिया शाह बानो वाला फैसला

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के हक में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *