ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे 1,600 रुपये, नहीं तो वेरिफिकेशन खत्म

हाल ही में ट्विटर को उसका नया बॉस मिला है। अरबपति एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया है। मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रण के बाद से ही लोगों में प्लेटफॉर्म पर आने वाले बदलावों को लेकर क्रेज बना हुआ है। वहीं, मस्क की ओर से भी कुछ ऐसे ट्वीट किए गए, जो चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच अब ऐसा फैसला लिया जा सकता है, जिससे ब्लू टिक वाले परेशान हो सकते हैं। जी हां, एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लू टिक वालों को अपना हैंडल यूज करने के लिए हर महीने पैसे चुकाने पड़ेंगे।

मस्क ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘ट्विटर अपनी उपयोगकर्ता सत्यापन प्रक्रिया को संशोधित करेगा। पूरी सत्यापन प्रक्रिया में अभी सुधार किया जा रहा है।’ हालांकि, क्या बदलाव आएगा, इसपर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई।

यदि परियोजना आगे बढ़ती है, तो उपयोगकर्ताओं को ट्विटर ब्लू को $4.99 प्रति माह(करीब 412 रुपये) पर सब्सक्राइब करना होगा या ऐसा न करने पर उन्हें अपने ब्लू बैज को खोना होगा। इसके अलावा, The Verge की रिपोर्ट कहती है, ‘एलन मस्क के स्वामित्व वाला ट्विटर वर्तमान में नए Twitter Blue सब्सक्रिप्शन के लिए $19.99 (लगभग ₹1,600) चार्ज करने की योजना बना रहा है।’

Tesla Inc के सीईओ ने अंतिम निर्णय नहीं लिया है और इस परियोजना को शुरू करने से पहले ही ये खत्म की जा सकती है लेकिन Platformer के मुताबिक यह संभावना है कि सत्यापन ट्विटर ब्लू का हिस्सा बन जाएगा।

ट्विटर ब्लू को पिछले साल जून में प्लेटफॉर्म की पहली सब्सक्रिप्शन सेवा के रूप में लॉन्च किया गया था, जो मासिक सदस्यता के आधार पर ‘प्रीमियम सुविधाओं तक विशेष पहुंच’ प्रदान करती है, जिसमें ट्वीट एडिट करने की सुविधा भी शामिल है।

इस महीने की शुरुआत में मस्क द्वारा अप्रैल में एक ट्विटर पोल का उपयोग करने के आग्रह के बाद उपलब्ध कराई गई थी, जिसमें उनके लाखों फॉलोअर्स से पूछा गया था कि क्या वे एडिट बटन चाहते हैं? तो 70% से अधिक ने हां कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गोमांस बेचते पकड़े गए आरोपित गिरफ्तार
Next post टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तीसरी जीत,बांग्लादेश को 5 रन से हराया