ताज़ा खबर
Home / खेल / टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तीसरी जीत,बांग्लादेश को 5 रन से हराया

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तीसरी जीत,बांग्लादेश को 5 रन से हराया

टी20 वर्ल्ड कप का 35वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में खेला गया। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाए। बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 185 रन बनाने थे, लेकिन बारिश के कारण उसे 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। वह 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने 14 ओवर में छह विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 12 गेंद पर 31 रन चाहिए। नूरूल हसन और तस्कीन अहमद क्रीज पर हैं।

हार्दिक ने एक ही ओवर में यासिर अली के बाद मोसादेक हुसैन को आउट कर दिया। यासिर अली तीन गेंद पर एक रन बनाकर अर्शदीप सिंह को कैच थमा बैठे। उनके बाद मोसादेक हुसैन तीन गेंद पर छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अर्शदीप ने 12वें ओवर में टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई।

उन्होंने पांचवीं गेंद पर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को आउट कर दिया। शाकिब छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर दीपक हुड्डा के हाथों लपके गए। उन्होंने 12 गेंद पर 13 रन बनाए। बांग्लादेश ने 12 ओवर में चार विकेट पर 101 रन बनाए। उसे अब जीत के लिए चार ओवर में 50 रन चाहिए। 

तीसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने 12वें ओर की पहली गेंद पर आफिफ हुसैन को आउट कर दिया। आफिफ पांच गेंद पर तीन रन बनाकर सूर्यकुमार यादव को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद यासिर अली क्रीज पर आए हैं। 11 ओवर में दो विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए पांच ओवर में 52 रन और बनाने हैं। कप्तान शाकिब अल हसन और आफिफ हुसैन क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए विकेट चाहिए।

दूसरा झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने नजमुल हुसैन शान्तो को 10वें ओवर की पहली गेंद पर आउट कर दिया। शान्तो 25 गेंद पर 21 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव को कैच थमा दिया। उनके आउट होने के बाद आफिफ हुसैन क्रीज पर आए हैं। बारिश के बाद खेल शुरू होने के तुरंत बाद भारत को बड़ी सफलता मिली।

आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने डायरेक्ट थ्रो पर लिटन दास को रनआउट कर दिया। लिटन ने 27 गेंद पर 60 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद शाकिब अल हसन क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर नजमुल हसन शान्तो हैं। बांग्लादेश ने आठ ओवर में एक विकेट पर 74 रन बना लिए हैं।

About jagatadmin

Check Also

वीमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर मनाया जश्न

भारतीय महिला खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल जीतने के बाद जमकर जश्न मनाया. अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *