ताज़ा खबर
Home / Bilaspur / बाल सुधार गृह से फरार नाबालिग की हत्या

बाल सुधार गृह से फरार नाबालिग की हत्या

बिलासपुर  अरपा नदी में 17 साल के युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। घटनास्थल से तकरीबन 30 मीटर दूर खून के निशान है। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर घसीटकर नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि युवक 5 माह पहले चोरी के आरोप में पकड़ा गया था और उसे दुर्ग के बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था। वहां से वह कुछ दिन पहले फरार हो गया था। युवक बिलासपुर का ही रहने वाला है, लेकिन अपने घर नहीं आया था।

चिंगराजपारा से शनिचरी रपटा रोड में अरपा नदी के किनारे युवक की लाश पड़ी थी। लाश पानी में होने के कारण उसके चोट का पता नहीं चल रहा था। शव को देखकर वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना की जानकारी सरकंडा पुलिस को दी गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर युवक की पहचान चिंगराजपारा के राजीव नगर में रहने वाले युवक राहुल साहू के रूप में हुई। तब पुलिस ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही पिता सहित परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

पिता रामप्रसाद साहू ने बताया कि राहुल रोजी-मजदूरी करता था। करीब पांच माह पहले चोरी के मामले में उसे दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहां उसे 18 साल से कम होने के कारण बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। इस दौरान उसकी मां उससे फोन से बातचीत करती थी। कुछ दिन पहले उसकी मां ने सुधार गृह से संपर्क किया था, तब उसके छूटने की जानकारी मिली थी। लेकिन, वह घर नहीं आया था। इधर, उसकी लाश मिलने की खबर आ गई।

बताया जा रहा है कि दुर्ग के बाल संप्रेक्षण गृह से कुछ दिन पहले 6-7 बाल अपराधी फरार हुए हैं। इन लोगों ने वहां के स्टाफ के साथ मारपीट की और भाग गए। राहुल भी उसमें था। इसके बाद वह कहां रहा, बिलासपुर आया तो घर क्यों नहीं आया जैसे सवाल भी हैं। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि राहुल के साथ भागे हुए लड़के भी उसके साथ आए थे क्या, वह आपराधिक किस्म का था, लिहाजा उसकी हत्या में पुरानी रंजिश का मामला भी हो सकता है, इसे भी देखा जाएगा।

About jagatadmin

Check Also

म्यां मार में अवैध तरीके से ट्रैक में करोड़ो का सामान हेरोइन बरामद

म्यांममार में अवैध तरीके से ट्रैक में करोड़ो का सामान हेरोइन बरामद

आइजोल. असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में 4.34 करोड़ रुपये से अधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *