ताज़ा खबर
Home / Bastar / नक्सली हमला में ITBP के सहायक कमांडेंट समेत 2 शहीद

नक्सली हमला में ITBP के सहायक कमांडेंट समेत 2 शहीद

नारायणपुर  एक  नक्सली हमला हुआ जिसमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police, ITBP) के दो जवान हुए शहीद हो गए।

बस्तर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल  सुंदरराज पी ने बताया कि यह हमला कादेमेता कैंप पर दोपहर 12.10 बजे हुआ। घात लगाए नक्सलियों ने कैंप से 600 मीटर की दूरी पर जवानों पर हमला किया।

इसके बाद जवानों से एक AK-47 रायफल, दो बुलेटप्रूफ जैकेट और वाकी टाकी भी लूटकर नक्सली फरार हो गए।

शहीद होने वाले जवान ITBP की 45वीं बटालियन के ई कंपनी के जवान थे। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया, ‘असिस्टेंट कमांडेंट सुधाकर शिंदे (Sudhakar Shinde) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह (Gurmukh Singh) इसमें शहीद हो गए।

ये दोनों ही ITBP के 45वीं बटालियन में थे।’ हमले के बाद दुर्घटनास्थल पर सैन्य मदद पहुंचा दी गई है। साथ ही सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। आज की घटना को उससे ही जोड़कर देखा  जा रहा है। माना जा रहा है आज का नक्सली हमला उसका बदला लेने के लिए किया गया है।

दरअसल दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों हुंगा करटाम (25), आयता माड़वी (25) और पोज्जा उर्फ लाठी करटाम (28) को गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि रविवार को कुआकोंडा थाने से पुलिस दल को बड़ेगुडरा और ऐटेपाल गांव की ओर रवाना किया गया था। जब दल ऐटेपाल गांव के करीब जंगल में था तब वहां से तीन संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे। पुलिस दल ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में पुलिस दल को उन्होंने अपना नाम हुंगा करटाम, आयता माड़वी और पोज्जा उर्फ लाठी करटाम बताया।

About jagatadmin

Check Also

पलाश के फूल के फायदे

औषधीय गुणों की खान है पलाश के फूल,कई बीमारियों की कर देता है छुट्टी!

Benefits of Palash flower : आयुर्वेद चिकित्सक ने बताया कि गर्मी के दिनों में बढ़ते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *