ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / चैतन्य देवियों की झांकी, अवगुणों पर विजय प्राप्त करने का संकल्प करेंगे दर्शनार्थी.

चैतन्य देवियों की झांकी, अवगुणों पर विजय प्राप्त करने का संकल्प करेंगे दर्शनार्थी.

भिलाई:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7 स्तिथ पीस ऑडिटोरियम ग्राउंड में चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन दिनांक 26 सितंबर से सर्व के दर्शनार्थ संध्या 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक निशुल्क रहेगा। भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रम्हाकुमारी आशा दीदी ने चैतन्य देवियों की झांकी के थीम के बारे में बताते हुए कहा कि यह झांकी आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में स्वर्णिम भारत की ओर “नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति” थीम पर रहेगा।

लाइट एंड साउंड के सुंदर समायोजन के द्वारा 50 फ़ीट ऊंचाई में पहाड़ों एवं धरती के गर्भ से चैतन्य देवियों का प्रकट होना एवं उनका राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास के कारण जड़ मूर्ति के समान प्रतित होना सभी भक्तों को दैवीय स्वरूप का साक्षात्कार कराएगा ।

इस अभूतपूर्व अलौकिक झांकी में इतिहास में वर्णित अपने संतान की श्रेष्ठ संस्कारो से पालना करने वाली नारी शक्ति को दर्शाया जाएगा। जिन्होंने भारत देश का मान बढ़ाया। इस झांकी में विशेष सभी के मन मे भारत देश को पुनः विश्व गुरु बनाने देश भक्ति के साथ राष्ट्र सम्मान के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

 

 

About jagatadmin

Check Also

मतगणना हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए संशोधित आदेश जारी

दुर्ग ; कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *