भिलाई में बनेगा सुव्यवस्थित थोक सब्जी मार्केट*

भिलाई में बनेगा सुव्यवस्थित थोक सब्जी मार्केट*

भिलाई में बनेगा सुव्यवस्थित थोक सब्जी मार्केट*

दुर्ग, 16 अप्रैल 2026/ भिलाई नगर में आकाशगंगा थोक सब्जी मार्केट के विकल्प के रूप में सुव्यवस्थित थोक सब्जी मार्केट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक पहल शुरू हो गई है। संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह आज नगर निगम भिलाई एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ चिन्हांकित स्थल राधिका नगर भिलाई, पुलिस थाना सुपेला के पीछे रिक्त मैदान का मौका मुआयना किये।

निगम आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय ने अवगत कराया कि उक्त स्थान भिलाई निगम के अंतर्गत है, इसे पूर्व में साडा द्वारा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग को आवासीय फ्लैट हेतु उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में उक्त स्थल निगम अंतर्गत है। इसे व्यवसायिक उपयोग हेतु परिवर्तित कर थोक सब्जी मार्केट हेतु विकसित किया जाना है। स्थल मुआयना के दौरान संभाग आयुक्त श्री राठौर और कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर चिन्हांकित स्थल के नक्शे में खसरे एवं रकबा का अवलोकन भी किया। तत्पश्चात उन्होंने आकाशगंगा थोक सब्जी मार्केट में पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, व्यापारियों से मार्केट की व्यवस्था एवं व्यवस्थापन के संबंध में चर्चा की। व्यापारियों ने बताया कि मार्केट अंतर्गत लगभग 456 बड़ी दुकाने एवं 300 के करीब छोटी व्यवसायिक दुकाने हैं। यहां प्रतिदिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र से बड़ी वाहनों में सब्जियां आयतित होती है। वहीं जिले के किसान भी छोटी गाड़ियों से अपनी सब्जियां यहां बेचने के लिए लाते है। प्रतिदिन सुबह 4 बजे से 10 बजे तक वाहनों के आगमन व अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से व्यापारियों एवं क्रेताओं को परेशानियां झेलनी पड़ती है। उक्त मार्केट में अनेक दुकाने जर्जर अवस्था में है। साथ ही, अवैध कब्जे के रूप में दुकाने संचालित की जा रही है। मार्केट से पानी निकासी का भी समुचित प्रबंध का अभाव है। मार्केट अवलोकन पश्चात् संभाग आयुक्त और कलेक्टर ने भिलाई के प्रियदर्शनी परिसर में निर्माणाधीन स्वीमिंग पुल, स्केटिंग ट्रैक, नालंदा परिसर, हॉर्स राइडिंग ग्राउण्ड का भी अवलोकन किए। साथ ही, नेहरू नगर अण्डरब्रिज से सुपेला अण्डरब्रिज तक लगभग 3 किमी सर्विस लेन का भी निरीक्षण किए। उन्होंने निर्माण कार्यों में प्रगति लाने व समयावधि में कार्य पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, एसडीएम भिलाई श्री महेश राजपूत और भिलाई निगम एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ःः000ःः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भारत एक सच्चा बहादुर सहयोगी, डरते हैं इस्लामी जिहादी आतंकी’, UAE के एक्सपर्ट ने पाकिस्तान को लताड़ा।
Next post छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘राशन एटीएम’: अब फिंगरप्रिंट से मिलेगा अनाज