
▪️ *थाना भिलाई नगर के अपराध क्रमांक 522/2026 एवं 523/2026, धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस के तहत 09 म्यूल बैंक खाताधारकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।*



▪️ *आरोपियों द्वारा 5,000 से 15,000 रुपये तक कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराए गए थे।*
▪️ *उक्त बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि को विभिन्न खातों में स्थानांतरित करने एवं निकालने के लिए किया जा रहा था।*
▪️ *तकनीकी साक्ष्यों एवं बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर पंजाब एंड सिंध बैंक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित कुल 09 खाताधारकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।*
▪️ *दुर्ग जिले में म्यूल अकाउंट के विरुद्ध अब तक कुल 3,322 खातों की जांच की गई, जिनमें 3,162 खातों पर कार्रवाई की गई। इनमें 1,668 खातों पर अपराध पंजीबद्ध, 618 खातों को जांच उपरांत नस्तीबद्ध किया गया तथा 876 खातों पर कार्रवाई शेष है। इस अभियान में कुल 63 एफआईआर दर्ज कर 349 खाताधारक एवं एजेंट तथा 02 बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।*
मुख्य बिंदु
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराधों में उपयोग किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दुर्ग पुलिस द्वारा थाना भिलाई नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में 09 म्यूल खाताधारकों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
घटना स्थल
थाना भिलाई नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग तथा संबंधित बैंक खातों के माध्यम से किए गए वित्तीय लेन-देन।
आरोपी का नाम
* टेकेश्वर साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पीछे, कांट्रेक्टर कॉलोनी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
* रौनक अग्रवाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी नेहरू भवन के पास, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
* तीरथ राम ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी खुर्सीडीह, बोरई, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग।
* राजीव कुमार, उम्र 23 वर्ष, निवासी मछली मार्केट, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
* प्रदीप कुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलेज के पास, वैशाली नगर, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
* इन्द्रजीत सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी गुरुनानक नगर, रामनगर गुरुद्वारा के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
* नीलेश चक्रधारी, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, नंदिनी रोड, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
* परमजीत सिंह, उम्र 55 वर्ष, निवासी खंडा चौक, छोटा नालंदा स्कूल के पास, हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
* गुरमेल सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी सुभाष चौक, कैंप-01, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
* बैंक पासबुक।
* एटीएम कार्ड।
* चेकबुक।
* मोबाइल सिम कार्ड।
* मोबाइल फोन।
* अन्य संबंधित दस्तावेज।
