सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाएंगे ये 5 तरह के जूस

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाएंगे ये 5 तरह के जूस

सर्दियों के मौसम में शरीर को एक्स्ट्रा केयर की काफी जरूरत होती है. इन दिनों फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है.इसके लिए लोग कई तरह के हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. जूस को भी हेल्दी ड्रिंक्स की लिस्ट में काउंट किया जाता है.

चुकंदर-गाजर और अदरक का जूस- सर्दियों में चुकंदर, गाजर और अदरक का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है. सर्दियों में अदरक का सेवन करने से शरीर को गर्मी मिलती है. इस जूस को आप एक्सरसाइज करने से पहले या बाद में पी सकते हैं. इस जूस में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं साथ ही इसमें आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी भी पाया जाता है. ये जूस एनीमिया की समस्या को कम करता है प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.

ग्रीन एप्पल और ऑरेंज जूस- ये जूस टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी भी होता है. इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट समेत विटामिन सी और विटामि ए भी पाया जाता है.इस जूस को पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है.

टमाटर का जूस- कई लोग सर्दियों में टमाटर का जूस भी पीते हैं. टमाटर आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है. टमाटर में भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन बी9 होता है. साथ ही यह विटामिन सी का भी अच्छा सोर्स होता है. टमाटर का सेवन करने से आप संक्रमण से बच सकते हैं.

पालक का जूस- सर्दियों के मौसम में बीमारियों से बचाने में पालक का जूस भी बहुत कारगर माना जाता है. सर्दियों में पालक इम्यूनिटी के लिए अच्छा है. इसमें केरोटीन, अमीनो एसिड, आयरन, आयोडीन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं.

साथ ही विटामिन ए, सी, के, ई और बी कॉम्पलेक्स भी प्रचुर मात्रा में होता है. पालक का नियमित सेवन करने से हमारे शरीर का पीएच लेवल बैलेंस रहता है. पालक में प्रोटीन और फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पंजाब में चुनाव की तारीख बदली
Next post एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, दो भारतीय नागरिकों की मौत