मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार,

आर्यन खान केस में मुख्य गवाह किरण गोसावी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोसावी पर यह कार्रवाई धोखाधड़ी मामले में की गई है। पुणे पुलिस के मुताबिक, गोसावी को देर रात गिरफ्तार किया गया है।

किरण गोसावी को 2018 धोखाधड़ी के एक मामले में हिरासत में लिया गया है जिसमें वह फरार था। 2019 में, पुणे सिटी पुलिस ने उसे वांछित घोषित किया था।

जिसके बाद से वह लापता था और उसे केवल एनसीबी गवाह के रूप में क्रूज रेड के दौरान देखा गया था।14 अक्तूबर को पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

पुलिस के मुताबिक, 2018 में किरण गोसावी और शेरबानो कुरैशी ने पुणे के चिन्मय देशमुख नाम के युवक को मलेशिया में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था जिसके एवज में दोनों ने उससे तीन लाख रुपये ठग लिए।

लेकिन चिन्मय को नौकरी नहीं मिली और अब इसी आरोप में किरण गोसावी को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं हिरासत में लेने से पहले मुख्य गवाह गोसावी ने कहा कि प्रभाकर सेल झूठ बोल रहा है। मैं बस इतना अनुरोध करना चाहता हूं कि उनकी सीडीआर रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए। मेरी सीडीआर रिपोर्ट या चैट जारी की जा सकती है।

प्रभाकर सेल और उनके भाई की सीडीआर रिपोर्ट और चैट सबकुछ जारी की जानी चाहिए जिससे सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

किरण गोसावी ने कहा कि कम से कम एक मंत्री या महाराष्ट्र से विपक्ष का कोई भी नेता मेरे साथ खड़ा होना चाहिए। कम से कम उन्हें मुंबई पुलिस से अनुरोध करना चाहिए कि प्रभाकर सेल की सीडीआर और चैट जारी की जाए। एक बार उनकी रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चारधाम यात्रा 43 दिन में पहुंचे 3.48 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री
Next post मन्नत पहुंचे आर्यन खान, ढोल बजाकर फैंस ने किया स्वागत