राम राज्य का आगमन दीपों के साथ प्रज्वलित हुआ पीस ऑडिटोरियम…

भिलाई: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में राम राज्य के आगमन के संकल्प के साथ ब्रह्मा वत्सो  ने दीप जलाए|

भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशीका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने कहा कि हम सबके प्रयास से ही इस धरा पर राम राज्य का आगमन होगा, जिसकी शुरुआत आज भारत सहित पूरे विश्व में हो चुकी है आज सभी उमंग उत्साह में है।

भारत ही ऐसा देश है जो पूरे विश्व में उमंग उत्साह ,नई दुनिया,  राम राज्य, वसुदेव कुटुंबकम की परिकल्पना को साकार कर सकता है, जिसे  आज हम वर्तमान में प्रत्यक्ष  होते हुए देख रहे हैं।

सेवा केंद्र से लगे शिव धाम परिसर तालाब में 10000 से अधिक दीपों को प्रज्वलित किया गया जिसमें आशा दीदी जी एवम ब्रह्माकुमारी दीदियों ने भी दीप प्रज्वलन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post श्रीराम के भव्य आरती में शामिल हुई विधायक देवेंद्र यादव की मां
Next post राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले श्रीराम झंडे वाले वाहनों पर पथराव, दंगाईयों के खिलाफ शुरू हुआ बुलडोजर कार्रवाई