लूट के आरोपी हुये चंद घण्टे में गिरफ्तार भेजा गया जेल,आरोपीगण के कब्जे से लूट की मशरूका बरामद

दुर्ग : पुलिस अधीक्षक दुर्ग रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्वदीप त्रिपाठी एवं निरीक्षक प्रशांत मिश्रा के मार्गदर्शन में शहर में हो रही चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनों पर सतत निगाह रखी जा रही थी दिनांक 07.01.2024 को प्रार्थी दीपक साहू थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह डिलवरी ब्वाय का काम करता है कि दिनांक 07.01.2024 के दोपहर करीब 02/00 बजे कस्टमर को समान देने स्टेशन मरोदा गया था कि सरकारी स्कुल गेट के सामने कस्टमर का इंतजार कर रहा था तभी स्टेशन मरोदा का मोहन सेट्टी एवं राहुल बावरी आकर मेरे बैग में रखे एक पैकेट चश्मा, कंघी, एवं चार बंद पैकेट जिसमें लेगीज, हर्बल आयल एवं अन्य समान कुल 06 पैकेट को बलपूर्वक जबरदस्ती लूट कर भाग गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवचेना में लिया गया। दौरान विवेचना आरोपीगण 1. मोहन सेट्ठी उर्फ मोगन पिता संतोष सेट्ठी उम्र 21 वर्ष साकिन एचएससीएल कालोनी दुर्गा मंदिर स्टेशन मरोदा थाना मोहन नगर जिला दुर्ग छ.ग. 2. राहुल बावरी उर्फ दिनश कुमार पिता मकर बावरी उम्र 19 वर्ष साकिन एचएससीएल कालोनी दुर्गा मंदिर स्टशन मरोदा थाना मोहन नगर जिला दुर्ग छ.ग. को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना करना स्वीकार करने पर मेमो० कथन लेकर लूट की मशरूका को बरामद किया गया हैं। प्रकरण में आरोपीगण को विधीवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आयुक्त देवेश ध्रुव ने किया फिल्टर प्लांट निरीक्षण पानी में पाए जाने वाले तत्व की जांच , फिल्टरेशन प्रक्रिया को देखे
Next post घड़ी चौक सुपेला में नशीली टेबलेट बिक्री करता आरोपी गिरफ्तार