बिहार में 10 द‍िनों के ल‍िए बढ़ा लॉकडाउन

बिहारवासियों के लिए लाख टके का सवाल था, क्या लाॅकडाउन आगे बढ़ेगा? इसका जवाब आ गया है। अभी कुछ देर पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने इसे 25 मई तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है। हालांकि इस बारे में दो तरह की राय सामने आ रही है। मेडिकल फील्ड से जुड़े लोग इसे एकमात्र उपाय बता रहे हैं जिससे संक्रमण की दर को कम किया जा सकता है। उनका कहना है कि कंटेनमेंट जोन और माइक्रो जोन कोरोना की इस दूसरी लहर के प्रभाव को कम करने के लिए नाकाफी साबित हो चुका है,

ऐसे में केवल लॉकडाउन ही विकल्प है। बिहार में जारी वर्तमान लाॅकडाउन का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। संक्रमण दर 16 से कम होकर 10 फीसद के करीब पहुंच गई है। जिला आइएमए के अध्यक्ष का मानना है कि जिला समेत पूरे बिहार में लाॅकडाउन का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। इसलिए सरकार का यह कदम उचित है। लोगों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। नियमों का पालन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post श्मशानों में बढ़ते प्रदूषण से चिंता ,अंत्येष्टि के आधुनिक तरीकों पर करें गौर हाईकोर्ट
Next post उरला क्षेत्र में होगा नालियों का निमार्ण अरुण वोरा