ताज़ा खबर
Home / Bastar / IED ब्लास्ट, गंभीर रूप से घायल हुए CRPF 153 बटालियन के ASI

IED ब्लास्ट, गंभीर रूप से घायल हुए CRPF 153 बटालियन के ASI

बीजापुर: नक्सलियों ने एक बार अपनी नापाक हरकत को अंजाम देते हुए IED ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में CRPF 153 बटालियन के ASI गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए ले जाया गया है। इस घटना के बाद जवानों ने सर्चिंग बढ़ा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पेगडापल्ली-सुनील चौकी क्षेत्र में नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। CRPF 153 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। जब जवान IED बम के पास पहुंचे तो नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया।

ब्लास्ट में CRPF 153 बटालियन सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद असलम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए बासागुड़ा के फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक उच्च केंद्र में ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।

About jagatadmin

Check Also

CBI एक्शन मोड में,PSC घोटाले में शामिल आरोपियों का पासपोर्ट होगा रद्द

PSC घोटाले में शामिल आरोपियों का पासपोर्ट होगा रद्द

रायपुर। पीएससी-2021 की परीक्षा में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *