ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / ASI ने युवक को घसीट-घसीट कर पीटा

ASI ने युवक को घसीट-घसीट कर पीटा

बलरामपुर   रामानुजगंज जिले से एक ASI के युवक को बेरहमी से घसीटने का वीडियो सामने आया है। एनी कट पर लोगों की भीड़ देखकर ASI वहां पहुंचा और लोगों को वहां से आने-जाने के लिए रोकने लगा। युवक ने उससे कारण पूछा। जिससे ASI नाराज हो गया और उसने युवक को पीट दिया। इसके बाद 50 मीटर तक उसे घसीटा भी। मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, गोदरमाना में साप्ताहिक बाजार लगता है। यह इलाका छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर है। यहां दोनों प्रदेश से लोग बाजार करने आते हैं।  यहीं पर कन्हर नदी में एनीकट बनाया गया है। जिसके बगल से पुल भी है। उसी पुल से भी लोग आना जाना करते हैं। इस बारिश नहीं होने के कारण एनीकट के ऊपर तक पानी भी नहीं है।
इस पुल से लोग आना-जाना कर रहे थे। इस दौरान एनीकट पर लोगों की भीड़ लग गई थी। इस बात की जानकारी जब रामानुजगंज थाने के एएसआई टिकेश्वर यादव को हुई तो वह वहां पर अपने एक साथी के साथ पहुंच गया। इसके बाद उसने लोगों से कहा कि इस रास्ते से आना-जाना नहीं करना है। इसी दौरान एक युवक ने उससे कारण पूछ लिया। आरोप है कि इसी बात से एएसआई नाराज हो गया। फिर उसने लात से युवक को पीटा। इसके बाद 50 मीटर तक घसीटते हुए अपनी बाइक की तरफ ले गया। बाइक से उस युवक को वह थाने लेकर चला निकल गया।
इस मामले में ये पता चला कि जिस युवक को पुलिसवाले ने पीटा है, उसने शराब पी रखी थी। जिसे देखकर कई लोगों ने नाराजगी जताई है। हालांकि वीडियो में पुलिसकर्मी पीटते नहीं दिख रहा है, लेकिन आस-पास के लोगों ने बताया कि उसने पहले युवक को पीटा था। इस बात की जानकारी जिले के एसपी मोहित गर्ग को भी दी गई थी। उन्होंने कहा कि वीडियो मिला है। जांच रिपोर्ट मंगाई गई है। कार्रवाई की जाएगी।

About jagatadmin

Check Also

दूल्हा को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, शादी समारोह में मचा खलबली

कांकेर: जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम कोकपुर में दूल्हे को मंडप से प्रेमिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *