ताज़ा खबर
Home / आस्था / घर या ऑफिस में रखें गाय की मूर्ति, धन-समृद्धि की भी होगी बढ़ोतरी

घर या ऑफिस में रखें गाय की मूर्ति, धन-समृद्धि की भी होगी बढ़ोतरी

हिंदू धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। प्राचीन काल से ही गौ माता को मुख्य धन माना जाता था। शास्त्रों में गौ पालन, गौ रक्षा, गौ महिमा आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिसमें बताया गया है कि गौ माता ही सबसे बड़ा धन है।

जिस घर में गौ माता की पूजा, सेवा की जाती है। वहां पर कभी भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। वहीं वास्तु के अनुसार घर में गाय की बछड़े के साथ मूर्ति रखना काफी शुभ माना जाता है। जानिए किस दिशा में रखना माना जाता है शुभ।

घर या ऑफिस में गाय को बछड़े संग मूर्ति रखमे से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है, साथ ही सौभाग्य, समृद्धि और कल्याण होता है। इसके साथ ही कामधेनु आपके घर से सभी बीमारियों को दूर करती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस में गाय की मूर्ति को ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व कोने पर रखना शुभ माना जाता है। क्योंकि यह दिशा देवी-देवताओं की मूर्ति रखने के लिए सबसे शुभ मानी जाती है। अगर घर के ईशान कोण में जगह नहीं है तो आप उत्तर-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं। यह सबसे अच्छा विकल्प है।

गाय की मूर्ति को उत्तर या पूर्व दिशा की ओर भी रख सकते हैं। कोशिश करें कि कामधेनु गाय की मूर्ति पूजा घर में रखें। क्योंकि यह सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। इसके साथ ही यहां पर देवी-देवताओं के साथ गाय की भी पूजा हो जाएगी। वास्तु के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार पर गाय की मूर्ति लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

चांदी की गाय और बछड़े की मूर्ति सबसे शुभ मानी जाती है। इस मूर्ति को आप मंदिर में रखकर पूजा कर सकते हैं। आप चाहे तो पीतल या तांबे की गाय और बछड़े की मूर्ति ला सकते हैं। इसे घर के प्रवेश द्वार में लगा सकते हैं।

वास्तु के अनुसार सफेद संगमरमर की गाय की मूर्ति भी रख सकते हैं या फिर आप चीनी मिट्टी से बनी गाय और बछड़े की मूर्ति भी रख सकते हैं। इससे भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

About jagatadmin

Check Also

श्री कृष्ण और राधा रानी से जुड़ी है, रंगों के उत्सव की शुरुआत अनोखी कथा

देश के कई हिस्सों में होली की धूम देखी जाएगी। बता दें कि प्रत्येक वर्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *