![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2024/07/SANTOSH.jpeg)
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-03-15-at-12.05.51-PM.jpeg)
रायपुर दुबे कॉलनी में दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। शातिर चोरों ने डेढ़ लाख रुपए नगदी समेत सोने के हार, कंगन और कई जेवरात पार कर दिया। दंपत्ति सुबह 10 बजे मकान में ताला लगाकर काम पर निकले थे। उसी दौरान चोरों ने इस चोरी को अंजाम दिया। सुना मकान देखकर शातिर चोरों ने धावा बोल दिया।
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2024-01-04-at-5.19.19-PM.jpeg)
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-22-at-4.41.45-PM.jpeg)
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका है कि शहर में हो रही चोरियों को बाहरी गिरोह अंजाम दे रहे है। पुलिस अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जाँच में जुटी हुई है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2024-03-18-at-1.37.36-PM.jpeg)