कोचिंग सेंटर में लगी आग, शीशा तोड़कर बाहर आ रहे लोग

नई दिल्ली : नोएडा के एक कोचिंग सेंटर में रविवार को अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

अब तक फायर ब्रिगेड की टीम ने 3 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। किसी के हताहत होने की फिलहाल जानकारी नहीं है।

आग लगने की यह घटना नोएडा के सेक्टर-4 स्थित वीएमसी कोचिंग सेंटर की है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

आग लगने के बाद आसपास हड़कंप और चीख-पुकार मच गई। वहां काम करने वाले मजदूर शीशा तोड़कर बाहर निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत
Next post तुर्किए-सीरिया में भूकंप से तबाही ,2600 लोगों की मौत, भारत ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ